पंजाब1जुलाई26*बाजार नं. 12 के दुकानदारों से एसएसपी ने की मुलाकात, व्यापारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता,
बाजारों में बढ़ेगी पुलिस गश्त : एसएसपी गगनअजीत सिंह
अबोहर, 01 जुलाई (शर्मा/सोनू): शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र बाजार नं. 12 में मंगलवार को फाजिल्का के एसएसपी गगनअजीत सिंह ने व्यापारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों का हालचाल जाना और उनकी सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान व्यापारी चंदन जुनेजा सहित अन्य दुकानदारों ने एसएसपी के समक्ष क्षेत्र में चोरी, लूटपाट तथा असामाजिक तत्वों की गतिविधियों को लेकर चिंता व्यक्त की। व्यापारियों ने बाजारों में पुलिस गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की मांग रखी। एसएसपी गगनअजीत सिंह ने व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन आम जनता और व्यापारियों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि शहर के प्रमुख बाजारों में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाएगी, संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जाएगी तथा कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने व्यापारियों से भी अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। एसएसपी के इस आश्वासन से व्यापारियों ने संतोष व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि आने वाले समय में बाजारों की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।
फोटो:5, व्यापारियों से मुलाकात करते एसएसपी गगन अजीत सिंह।
More Stories
मुजफ्फरनगर 7 अक्टूबर 26 मुजफ्फरनगर में रामजीलाल सुमन के साथ मंच पर दिखीं पूजा अनिल अंबेडकर,,,
मुजफ्फरनगर 7 अक्टूबर 26* गरबी स्कूल मार्केट के व्यापारियों ने किया राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत,,,
लखनऊ 7 अक्टूबर 26*’56 इंच का सीना’ है तो बैलेट से चुनाव कराएं :संजय सिंह*