चित्रकूट11जुलाई23*मानिकपुर नगर पंचायत के सभासदों ने ईओ पर लगाया तानाशाही करने का आरोप।
संजय मिश्रा यूपी आज तक न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट
मानिकपुर, चित्रकूट। नगर पंचायत मानिकपुर के सभासदों ने ईओ पर लगाया तानाशाही करने का आरोप लगाया है। नगर पंचायत के सभासद महेश प्रसाद केशरवानी, पंकज कुमार जायसवाल, लवलेश सोनकर, विकास सोनकर,वीरेन्द्र रैकवार, किरन शुक्ला, विजेता यादव,नथिया देवी ने बताया कि हमलोगों ने अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत मानिकपुर से नगर पंचायत में काम कर रहे सफाई कर्मचारियों की सूची तीन दिन के अन्दर देने के लिए पत्र दिनांक 17/06/2023 को मांगी थी परन्तु आज लगभग तीन सप्ताह बीतने के बाद भी अधिशासी अधिकारी द्वारा हम लोगों को ठेका सफाई कर्मचारियों की सूची नहीं दी गई जिससे पूर्णतया अधिशासी अधिकारी की तानाशाही रवैया समझ में आ रहा है। सभासदों ने बताया कि कागज पर नगर पंचायत मानिकपुर मे वैसे तो संविदा सफाई कर्मचारियों की भारी भीड़ समझ मे आती है परन्तु सफाई का काम करने वाले कर्मचारी नाममात्र के हैं जबकि नगर पंचायत से सफाई के नाम पर महीने में लाखों रुपये वेतन खर्च हो रहा है परन्तु नगर के हर वार्ड में गंदगी का अंबार लगा है नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं। आपको बता दें कि सभासदों ने बताया कि जानकारी मिली है कि अधिकांश ठेका सफाई कर्मचारी अपने घरों में रहते हैं कई लोग नगर पंचायत कार्यालय में दिन भर बैठकर कुर्सी टोड़ते हैं व कुछ लोग सफाई मुकद्दम के नाम पर घर बैठे वेतन ले रहे हैं,इसी जानकारी के लिए हमलोगों ने अधिशासी अधिकारी से सफाई कर्मचारियों की पूरी सूची मांगी थी परन्तु तीन सप्ताह बीतने के बाद भी हमलोगों को आजतक सूची नहीं दी गई जिससे सभासदों मे अधिशासी अधिकारी के प्रति रोष व्याप्त है।
More Stories
मथुरा 30 अक्टूबर 26*विद्या भारती ब्रज प्रदेश के नवीन कार्यालय का भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न
लखनऊ 30 अक्टूबर 26*स्थानीय निकाय कर्मचारियों की लम्बित समस्याओं पर सीएम से लगाई गुहार*
सीतापुर 30 अक्टूबर 26**चूहें खा गये गरीब का एक लाख रुपया**गरीब परिवार का 5 साल का सपना चूहों ने पल भर में बर्बाद कर दिया*