शामली10जुलाई2023*यमुना का खतरे के निशान तक पहुंचा पानी,अटकीं लोगों की सांसें*
शामली।पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हो रही बारिश से यमुना उफान पर है।शामली में सोमवार सुबह 10 बजे यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से 80 सेंटीमीटर कम 230.70 मीटर है। जलस्तर और अधिक बढ़ने की संभावना है।
पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हो रही बारिश से पिछले तीन दिन से हथिनी कुंड बैराज पर पानी का दबाव बढ़ता जा रहा है।वहीं रविवार रात हथिनी कुंड बैराज से यमुना में 1.9 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था,जिससे सोमवार सुबह 10:00 बजे यमुना का जलस्तर 230.7 मीटर हो गया।
यमुना का चेतावनी जलस्तर 231 मीटर और खतरे का निशान 231.5 मीटर पर है।वहीं सोमवार रात एक बजे हथनी कुंड बैराज से यमुना नदी में 2,58,343 क्यूसेक, सोमवार सुबह छह बजे 2,94,587 क्यूसेक और सुबह आठ बजे 2,79,898 क्यूसेक पानी प्रति सेकंड डिस्चार्ज किया गया।
ड्रेनेज विभाग के जेई आशु कुमार ने बताया कि सोमवार रात तक यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर जाएगा। तहसीलदार गौरव सांगवान ने बताया कि तहसील क्षेत्र की सभी चार बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है। तटवर्ती गांव के प्रधानों और चौकीदारों को यमुना नदी पर नजर रखने को कहा गया है।

More Stories
लखनऊ24अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
बाँदा24अगस्त26* पुलिसकर्मियों ने ली नशामुक्ति की शपथ, समाज को जागरूक करने का लिया संकल्प
बाँदा24अगस्त26*राष्ट्रगान के दौरान मंच से उतरने का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने मांगी FIR