अमरोहा06जुलाई23*घर पहुंचा दोनों भाइयों का शव, सुपुर्द-ए-खाक से पहले आखिरी दीदार को उमड़ी भीड़।
मरोहा में नौ दिन पहले ईद के दिन ओमान से दुबई लौटते समय हादसे का शिकार हुए शहर के मोहल्ला दानिशमंदान निवासी लईक अहमद के बेटे सरफराज व शाहनवाज के शव गुरुवार को घर पहुंच गए। दोनों भाईयों के आखिरी दीदार के लिए घर के आसपास सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी।
बारिश के चलते अभी दफीने को लेकर संशय की स्थिति बनी है। नमाज-ए-जनाजा शहर की जामा मस्जिद में अदा होगी। लंबे इंतजार के बाद दोनों बेटों के शव घर पहुंचते ही माहौल मातम में बदल गया। परिजनों की चीत्कार सुनकर हर आंख से आंसू निकल आए। पिता लईक अहमद, मां सबीला खातून और भाई-बहन समेत दूसरे करीबी रिश्तेदारों की हालत बिगड़ गई, उन्हें संभालने में दूसरे लोगों के भी रोंगटे खड़े हो गए। बारिश रुकने के बाद दोनों मृतक भाइयों को कैलसा बाईपास स्थित माया धर्म कांटे के पास एक प्लॉट में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। इससे पहले शहर की जामा मस्जिद में नमाज-ए-जनाजा अदा होगी। दोनों भाईयों के आखिरी दीदार के लिए भारी भीड़ जुटी है।

More Stories
जयपुर13जून26*कच्छा-बनियान गिरोह की आशंका, पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की_*
नैनीताल13जून2026*लालकुआँ कोतवाली पुलिस ने 01किलो 22 ग्राम चरस के साथ 01 युवक गिरफ्तार
महोबा 13जून26*5 जोड़े का सम्मेलन में हुआ निकाह, आल इंडिया मंसूरी समाज ने सम्मेलन में कराई शादी