भागलपुर27जून2023*आँगनवाड़ी केन्द्र के बच्चों के बीच पोषाक राशि का वितरण*
27/06/2023 मधेपुरा, चौसा : मंगलवार को चौसा प्रखंड क्षेत्र के चिरौरी पंचायत के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर वर्ष 2021-22 सत्र के स्कूल पूर्व के बच्चे को पोषाक की राशि वितरित की गई। जिस क्रम में आंगनबाड़ी केंद्र पासवान टोला चिरौरी के केंद्र संख्या – 17 पर स्कूल पूर्व के बच्चों को राशि वितरित की गई जिस मौके पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी श्वेता कुमारी केन्द्र पर पहूंच लाभार्थियों के बीच रूपयों वितरण का तरीका बताई, सभी बच्चों के अभिभावकों से इस रूपया की खर्च नही करने व बच्चों के लिए पोषाक खरीदकर देने की बाते कही। वहीं सेविका सुलेखा देवी व क्षेत्र के वार्ड सदस्य रमेश पासवान ने सभी बच्चों को अपने हाथों से रूपया का वितरण किया।
मौके पर सहायिका शुशीला देवी व लाभार्थी के गार्जियन संजो देवी, सुनिता देवी, आरती देवी, डिंपल देवी, बबीता देवी, नीलू देवी, गौरी देवी, चांदनी देवी, ऊषा देवी, रिमा देवी व कई अन्य लाभार्थी मौजूद रहीं।

More Stories
फालटा पश्चिमबंगाल2मई26*फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 पोलिंग स्टेशनों पर दोबारा पोल कराने का आदेश दिया है।
झांसी2मई26*प्रधान और नवविवाहिता फरार: पति ने लगाया बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप
कानपुर नगर2मई26*मृतक की पहचान व थाना शिवराजपुर द्वारा अपडेट