पंजाब26जून2023*ट्रक चालक बुक्कन सिंह 5000 नशीली गोलियों सहित काबू, तीन दिन के पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 26 जून (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू के दिशा निर्देशों पर एसपीडी मनजीत सिंह, एसपी हैडक्वाटर मोहन लाल, एसपी गुरमीत सिंह, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती ए.डी. सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना खुईयांसरवर के प्रभारी हरप्रीत सिंह, चौकी कल्लरखेड़ा के प्रभारी मनजीत सिंह, नाका गुमजाल एएसआई हरमंदिर सिंह ने राजस्थान से आ रहे एक ट्राले को शक के आधार पर रोककर तलाशी ली तो ट्राले में से 5000 नशीली गोलियां बरामद हुई। पकड़े गए ड्राईवर की पहचान बुक्क सिंह पुत्र काहन सिंह वासी मामुआना थाना सदर फरीदकोट के रूप में आरोपी के खिलाफ थाना खुईयांसरवर में मुकदमा नं. 81, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
इधर एसएसपी अवनीत कोर ने कहा कि आज इंटरनैशनल इंटरनेशनल ड्रग एब्यूज डे के दौरान हमारी खुईयांसरवर पुलिस टीम 5000 नशीली गोलियां बरामद करने में सफलता हासिल की है। उन्होंने सरपंचों, पंचों व पार्षदों से अपील की है कि जिले को नशामुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करें। यदि कोई आपके क्षेत्र में नशा तस्करी करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। आओ सब प्रण लें कि जिला फाजिल्का को नशामुक्त करेंगे।
फोटो:2, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
पूर्णिया बिहार 25 फरवरी 26* पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपराध नियंत्रण और असामाजिक तत्वों पर अंकुश
रोहतास 24 फ़रवरी 26*सूरक्षा एवं संरक्षा को लेकर आयोजित की गई कोर्डिनेशन मीटिंग*
मथुरा 24 फरवरी 26*थाना सुरीर पुलिस टीम द्वारा दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार ।*