पंजाब24जून2023*डॉ. मुकेश व अन्य साथियों ने विधायक जाखड़ से अवैध फायनांस करने वाले लोगों के खिलाफ मुद्दा उठाने की मांग की
अबोहर, 24 जून (शर्मा/सोनू): डॉ. मुकेश व अन्य साथियों ने आज सफाई अभियान के दौरान विधायक जाखड़ से शहर में अवैध तौर पर फायनांस का काम करने वालों के खिलाफ मुद्दा उठाने की मांग की है। डॉ. मुकेश ने बताया कि शहर में कई फायनांस अवैध रूप से फायनांस का काम कर रहे हैं और भोले-भाले लोगों से मोटा ब्याज वसूल रहे हैं। उन्होंने बताया कि गरीब लोगों से उनके चैक ले लिए जाते हैं और उनमें ब्याज पर दी गई रकम से कई गुणा ज्यादा रकम का चैक भर कर बैंक में लगा दिया जाता है। इसके अलावा किश्त समय पर न दिये जाने पर भारी पैनेल्टी लगाई जाती है और उनके घर से सामान भी उठाकर ले जाते हैं। डॉ. मुकेश ने बताया कि इन अवैध रूप से फायनांस का काम करने वालों से तंग आकर कई लोग आत्महत्या कर चुके हैं। डॉ. मुकेश मान सरकार से भी मांग की है कि शहर में अवैध रूप से फायनांस का काम करने वालों की जांच की जाये और उनसे लाईसेंस की भी जांच की जाये। इसके अलावा शहर में लॉ एंड आर्डर सही ढंग से लागू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि शहर मेंं लूटपाट की घटनाएं लगातार बढ़़ रही हैं। नशा तस्कर बेखौफ होकर नशा तस्करी कर रहे हैं। हालांकि पुलिस ने कुछ हद तक इनपर काबू पाया है लेकिन अभी और सख्ताई की जरूरत है। इसके अलावा जरूरतमंदों के काटे गए राशन कार्ड को भी दोबारा जोडऩे की मांग की है ताकि जरूरतमंदों को राशन मिल सके।
फोटो:4, डॉ. मुकेश विधायक संदीप जाखड़ से मुलाकात करते।
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
लखनऊ11जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
गोरखपुर11 जून26*जीडीए कर्मचारी बनकर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, आवास दिलाने के नाम पर ऐंठे थे पैसे
कानपुर नगर 11/06/2026*बखरिया में दलित बस्ती राख, अनाज तक जला, पर रोड न होने से फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची – रचना सिंह गौतम