पंजाब24जून2023*बुजुर्ग की हत्या करने वाले चार आरोपी काबू : एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू
चोरी की नियत से आये थे सभी आरोपी, जांच के बाद चारों काबू
अबोहर, 24 जून (शर्मा/सोनू): फाजिल्का की एसएसपी मैडम अवनीत कौर सिद्धू ने बताया कि सीडफार्म में बुजुर्ग की हत्या के मामले में चार लोगों को काबू करने में सफलता हासिल की है। मिली जानकारी अनुसार नगर थाना के प्रभारी संजीव तरमाला, सीआईए स्टाफ फाजिल्का के प्रभारी अमरिंद्र सिंह, हैडकांस्टेबल कुलदीप सिंह, हैडकांस्टेबल गगनदीप, हैडकांस्टेबल रशदीप, सिपाही अमरीक सिंह, आशीष कुमार व अन्य पुलिस पार्टी ने हत्या के आरोप में रणजीत सिंह पुत्र दिवान सिंह वासी पकका सीडफार्म, जंटा पुत्र दर्शन सिंह, आकाश पुत्र सूरत वासी गुर्जर थाना मक्खु जिला फिरोजपुर, काली पुत्र रोहताश वासी थाना ममदोट जिला फिरोजपुर के रूप में हुई। पुलिस ने चोरी हुए ट्रैक्टर ट्राली को बरामद कर लिया है। चारों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। मामले की जांच जारी है।
गौरतलब है कि पक्का सीडफार्म में करतार सिंह उम्र 83 वर्ष का रात्रि हत्या कर दी। मौके पर आरोपी उसका ट्रैक्टर ट्राली भी लेकर फरार हो गये। बताया जा रहा है कि करतार सिंह रात्रि समय में खेत में बने कमरे में सो रहा था। अज्ञात व्यक्तियों ने उसका कतल किया और ट्रैक्टर ट्राली लेकर फरार हो गये। पुलिस ने मृतक के बेटे बलवीर सिंह के बयानों पर मुकदमा नं. 123, 22.06.23 भांदस की धारा 302, 379, 34आईपीसी के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
फोटो:8, मृतक व पुलिस पार्टी।

More Stories
नैनीताल29अप्रैल26*जंगली हाथी के हमले में दो लोगों की मौत, ईलाके में दहशत,
नैनीताल लालकुआं29अप्रैल26* 34वीं बटालियन आईटीबीपी में खुला आंचल मिल्क पार्लर,
लालकुआँ29अप्रैल26*प्रधान विवाद में बड़ा उलटफेर: