February 25, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया23जून2023*स्वच्छता मिशन पर दिए गए आवश्यक टिप्स*।

औरैया23जून2023*स्वच्छता मिशन पर दिए गए आवश्यक टिप्स*।

औरैया23जून2023*स्वच्छता मिशन पर दिए गए आवश्यक टिप्स*।

*पंचायत के गांव के आस -पास में गोबर एवं कूड़ा करकट को इकट्ठा ना करने दिया जाए- खंड विकास अधिकारी मनीष सिंह*

 

रिपोर्टर सत्य प्रकाश बाजपेई
*गंदगी से मलेरिया एवं फाइलेरिया के अधिक मौके बनते हैं -डॉक्टर आरके सचान*।

*फोटो परिचय-स्वच्छताअभियान की जानकारी देते हुए खंड विकास अधिकारी मनीष सिंह एवं डॉक्टर आरके सचान*।

*फफूंद औरैया*

फफूंद नगर के समीप ब्लॉक भाग्य नगर में स्वच्छता संबंधी की गई बैठक जिसमें वर्षा के समय को देखते हुए स्वच्छता मिशन पर विशेष ध्यान शासन और प्रशासन की ओर से दिया जा रहा है जिसमें सीएचसी अधीक्षक डॉ आर के सचान ने बताया गांव में गोबर और कूड़े करकट को बिल्कुल नहीं डालने दिया जाए और साथ में गांव की गलियों में कचरा भी जाम ना लगे जिससे मच्छर और अन्य प्रकार के कीड़े कचरे में पैदा होते हैं। जिससे अधिक से अधिक बीमारियों को संभावना बन जाती है। गलियों में मच्छर एवं कीड़े हो तो उसमें दवा का छिड़काव कराया जाए जिससे आधुनिक समय में कई प्रकार की बीमारियों से बचाया जा सकता है। गंदगी से बचने के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ा स्वच्छता का अभियान है । स्वच्छता अभियान के दौरान शामिल ब्लाक प्रमुख पतिधीरेंद्र सिंह दौहरे खंड विकास अधिकारी मनीष सिंह, एडीओ अतुल मिश्रा, जमील अहमद, ब्लॉक भाग्यनगर सचिव कल्पना शुक्ला, सतीश, जय सिंह सुधीर पटेल, रविंद्र दुबे, प्रधान महावीर राजपूत,अशोक चक्र, मोहित सिंह, सूदन सिंह, प्रधान प्रतिनिधि प्रवीण राजपूत व सभी प्रधान एवम पंचायत सचिव ,,आदि लोग मौजूद रहे।