पंजाब 21 जून* सदर थाना पुलिस ने 10 किलो चूरा पोस्त सहित 3 को किया काबू पुलिस रिमांड पर।
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट न्यूज़ यूपी आज़तक
पंजाब 21 जून* अबोहर, फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू के दिशा निर्देशों पर एसपीडी मनजीत सिंह, एसपी हैडक्वाटर मोहन लाल, एसपी गुरमीत सिंह, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती ए.डी. सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सदर थाना अबोहर के प्रभारी इंस्पैक्टर गुरमीत सिंह, एएसआई भगवान सिंह, सबइंस्पैक्टर जसविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने गांव धरांगवाला की तरफ जा रहे थे कि तीन व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में आते दिखाई दिये। शक के आधार पर जब उनकी तलाशी ली तो उनके झोलों में 10 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। पकडे गए आरोपियों की पहचान सुखमंदिर सिंह पुत्र नत्था सिंह, रमनदीप सिंह पुत्र ब्रह्मसिंह वासी धरांगवाला, अर्शप्रीत सिंह पुत्र जग्गा सिंह वासी बहादुरखेड़ा के रूप में हुई। तीनों आरोपियों के खिलाफ सदर थाना पुलिस ने मुकदमा नं. 46, 20.06.23 भांदस की धारा एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया जहां से उन्हें पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

More Stories
कौशाम्बी8मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी8मई26*ह्यूमन ट्रैफिकिंग गैंग के 5 लोगों को कोखराज थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार*
कौशाम्बी8मई26*जनगणना 2027 के सफल संचालन के लिए सीएससी संचालकों की कार्यशाला आयोजित*