भारत सरकार (पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय) भारत मौसम विज्ञान विभाग मौसम विज्ञान केंद्र, पटना
पटना20.06.2023*राज्य में 20-24 जून 2023 के दौरान वर्षा / मेघगर्जन एवं बिजली चमकने सम्बंधित चेतावनी |
बिहार में अगले 2-3 दिनों के दौरान दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ बन रही है। साथ ही वातावरण में नमी की मात्रा में वृद्धि होने एवं पूर्वी तथा पश्चिमी हवा का सम्मिश्रण होने से तीव्र वज्रपात एवं आंधी तूफान के लिए अनुकूल स्थिति बने रहने की संभावना हैं। परिणाम स्वरुप 20-24 जून के दौरान राज्य में कुछ जिलों में वर्षा के साथ वज्रपात तथा तेज आंधी (हवा की गति 40-50 किलोमीटर /घंटा) चलने की प्रबल संभावना है । इसके कारण जान माल की हानि होने के साथ-साथ निचले स्तरों में जलजमाव, यातायात बाधित, बिजली सेवा बाधित होने की संभावना है। अतः ऐसी स्थिति में लोगो को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।
आपेक्षित प्रभाव
• झुग्गी झोपडी / टिन / कच्चे मकानों को नुकसान।
. शहरो में लगे होर्डिंग / लम्बे वृक्ष गिरने की संभावना ।
• खड़े फसलो एवं फलदार वृक्षों को नुकसान
क्या करें और क्या न करें:
• नागरिकों को उचित सावधानी एवं सुरक्षा उपाय बरतने की सलाह दी जाती है।
• बिजली चमकने या गरगराहट की आवाज सुनाई देने पर किसानों तथा नागरिकों को पक्के घर में शरण लेने की सलाह दी जाती हैं।
• पेड़ों के नीचे और विशेष रूप से अलग-थलग पेड़ों के नीचे आश्रय न लें, क्योंकि ये बिजली के सुचालक होते हैं।
• कंप्यूटर, लैपटॉप, गेम सिस्टम, वॉशर, ड्रायर, स्टोव, रेफ्रिजरेटर, टेलीविजन, एयर कंडीशनर या बिजली के आउटलेट से जुड़ी किसी भी वस्तु जैसे बिजली / इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को मुख्य बिजली आपूर्ति से अनप्लग करें, जो तूफान के दौरान उच्च शक्ति की बिजली प्रवाहित कर सकता है।
नोट: विस्तृत तथा इस मौसम की अध्यन जानकारी के लिए मौसम विज्ञान केंद्र, पटना की वैबसाइट, फेसबुक तथा द्विटर पेज को देख सकते हैं एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशों का पालन कर सकते है।
(आशीष कुमार, वैसी)
प्रमुख मौसम विज्ञान केंद्र, पटना

More Stories
कानपुर नगर17जून26*सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर कमिश्नरेट पुलिस अलर्ट, अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग*
लखनऊ17जून26*दम्पति शिक्षकों का शिक्षा निदेशालय पर प्रदर्शन, स्थानांतरण नीति में संशोधन की मांग।
रोहतास17जून26*विवाह पंजीकरण आज की आवश्यकता : काजी- ए- शरियत* डेहरी/ रोहतास से संवाददाता मोहम्मद