मथुरा 20 जून* मांट विधानसभा से विधायक राजेश के छोटे भाई जीतेन्द्र ऊर्फ जीतू द्वारा एक महिला अधिवक्ता के साथ अश्लील हरकत
संवाददाता- मथुरा से लवकुश शर्मा की रिपोर्ट न्यूज यूपी आजतक
मथुरा 20 जून* बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की जमीनी हकीकत मांट विधानसभा से विधायक राजेश के छोटे भाई जीतेन्द्र ऊर्फ जीतू और विधायक राजेश के पी आर ओ जशवंत द्वारा बीच सडक पर एक महिला अधिवक्ता के साथ अश्लील हरकत करने का प्रयास किया गया महिला के विरोध करने पर महिला अधिवक्ता को बीच सडक पर चप्पलों से पीटा गया ये अमानवीय कृत्य नेताजी के भाई द्वारा हजारों लोगों के समक्ष किया गया। महिला अधिवक्ता ने सरकार और देश के क़ानून से न्याय की गुहार लगाई है।
देखना ये है की क्या आज के दिन भारत की महिला ऐसे दुःशासन और दुर्योधन से स्वयं को सुरक्षित कर पाएंगी और क्या धृतराष्ट्र न्याय और नीति का साथ देगा या फिर द्वापर युग की भांति अपने परिजनों के स्वार्थ मे मग्न रहेगा। सोचने और समझने बाली बात ये की जो लोग जनता की सेवा करने का विश्वास दिलाते हैं और पद मिलते ही जनता की अश्मिता और अधिकारों का हनन करते है। चिंतन का भिषय और अधिक इस बात का है की एक महिला अधिवक्ता के साथ इस तरह का भयाभह कृत्य हुआ है तो आम आदमी का क्या होगा।
चिंतन करें, मनन करें यह घटना बहुत सारे विचारणीय प्रश्न अपने पीछे छोड़ती है।

More Stories
रोहतास 24 फ़रवरी 26*सूरक्षा एवं संरक्षा को लेकर आयोजित की गई कोर्डिनेशन मीटिंग*
मथुरा 24 फरवरी 26*थाना सुरीर पुलिस टीम द्वारा दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार ।*
कानपुर नगर 24 फ़रवरी 26*नहर में कूद आत्महत्या करने वाले का शव बरामद करने में पुलिस नाकाम*