इटावा 06 अगस्त *इटावा पुलिस द्वारा वाहनों के साइलेंसरों को मॉडिफाइड कराकर ध्वनि प्रदूषण करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए दिनांक 05.08.2021 को 58 वाहनों के चालान कर 151500 रुपए सम्मन शुल्क वसूल किया गया।*
माननीय उच्च न्यायालय प्रयागराज द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में एवं अपर पुलिस महानिदेशक यातायात उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार जनपद इटावा पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में वाहनों के साइलेंसर को मॉडिफाइड कराकर ध्वनि प्रदूषण करने वाले वाहनों के संबंध में कार्यवाही करते हुए ध्वनि प्रदूषण न करने के लिए जागरूकता अभियान के क्रम में लोगों को ध्वनि प्रदूषण के प्रति जागरूक करते हुए यातायात पुलिस द्वारा विज्ञापन प्रकाशित कराए गए एवं ध्वनि प्रदूषण से समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव के बारे में अवगत कराने के लिए कार्यशालाओं का आयोजन किया गया तथा ध्वनि प्रदूषण करने वाले 58 वाहनों के चालान कर 151500 रुपए का सम्मन शुल्क लिया गया।

More Stories
कौशाम्बी4अगस्त26*कर्मकारों के पंजीयन के लिए प्रत्येक विकास खण्ड में कैम्प का किया जाएगा आयोजन*
असम4जुलाई2026*और बोलो दिन भर अदानी अंबानी करनेवाले गांधी और वाड्रा परिवार ने कितना डोनेशन दिया*
कानपुर देहात, 04 अगस्त 2026*जिलाधिकारी ने की जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक, दिये निर्देश*