April 20, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

भागलपुर16जून23*संयुक्त मोर्चा सम्मेलन:

भागलपुर16जून23*संयुक्त मोर्चा सम्मेलन:

भागलपुर16जून23*संयुक्त मोर्चा सम्मेलन:
भाजपा का संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताया
भारतीय जनता पार्टी नाथनगर विधानसभा का संयुक्त मोर्चा का सम्मेलन गुरुवार क़ो जिला भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुआ।
सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा की महिला मोर्चा अध्यक्ष सह कार्यक्रम संयोजक आरती यादव ने की।
इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी ने दी।

सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार के नो वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाया गया और घर-घर जाकर लोगों के मध्य प्रचार करने का संकल्प लिया।

भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष साह ने कहा कि संयुक्त मोर्चे के इस सम्मेलन में सभी मोर्चों के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह महाजनसंपर्क अभियान में घर-घर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं.
जिससे कि आगामी 2024 में देश में सेवा, सुशासन और पारदर्शी सरकार के मद्देनजर नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाया जा सके.

बीजेपी के संयुक्त सम्मेलन में विधान परिषद सदस्य डॉ एनके यादव ने कहा कि भारत में नव-निर्माण का दौर चल रहा है।
कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का काम करें. साथ ही बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को और मजबूत करें. इसके लिए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर बूथ स्तर पर लोगों को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने का काम करें।

भाजपा महिला मोर्चा ज़िलाध्यक्ष सह कार्यक्रम प्रभारी आरती यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार की योजनाएं हर वर्ग के लिए है। समाज का ऐसा कोई वर्ग अछूता नहीं है जो गरीब कल्याण की योजनाओें से लाभान्वित न हुआ हो
संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में सभी मोर्चों के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से महाजनसंपर्क अभियान के तहत घर-घर जाकर पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही केंद्र सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं का आह्वान किया।

इस अवसर पर महामंत्री विजय कुशवाहा,उमाशंकर,बंटी यादव,मनीष रविदास,अनामिका ठाकुर,अभय वर्मन,अमदीप साह,चंदन ठाकुर,श्रीराम राय,सुनील सिंह,बैजनाथ मंडल,गिरीश चौधरी,महिला मोर्चा की महामंत्री पम्मी कामेश्वरी,लक्ष्मी कुशवाहा,कुंदन कुमारी,दीपशिखा परिनीह,बुद्धिनाथ कुशवाहा,पिंकी बाजोरिया,डेज़ी श्रीवास्तव,रानी दुबे सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Taza Khabar