चित्रकूट14जून23*डीएम की अध्यक्षता में विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के संबंध में बैठक संपन्न।
संजय मिश्रा यूपी आज तक न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट
चित्रकूट जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द की अध्यक्षता में विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के संबंध में बैठक जिलाधिकारी चैंबर में संपन्न हुई। बैठक में प्राधिकरण की वित्तीय वर्ष 2023 – 24 में अर्जित आय, लंबित आवासीय/ शमन भवन मानचित्र व देवांगना टाउनशिप के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई। जिला अधिकारी ने जनपद के नगरीय क्षेत्रों के सभी जनता से अपील की है कि अपने भवनों का निर्माण सरकार की गाइड लाइन के अनुसार मानचित्र के आधार पर कराएं। उन्होंने कहा कि मानचित्र के आधार पर कराने से आपको किसी प्रकार की समस्या बाद में नहीं होगी। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक वंदिता श्रीवास्तव,नायब तहसीलदार कर्वी रामानन्द मिश्रा सहित चित्रकूट क्षेत्र विकास प्राधिकरण के संबंधित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

More Stories
लखनऊ6अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*
भागलपुर6अगस्त26*बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर का 17वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न*
वाराणसी6अगस्त26*दैत्रा वीर बाबा का वार्षिक श्रृंगार आज, विशाल भंडारे में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़