February 21, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर10जून2023*रावतपुर में पकड़ा गया सेक्स रैकेटआधा दर्जन महिला, पुरुष गिरफ्तार*

कानपुर10जून2023*रावतपुर में पकड़ा गया सेक्स रैकेटआधा दर्जन महिला, पुरुष गिरफ्तार*

कानपुर10जून2023*रावतपुर में पकड़ा गया सेक्स रैकेटआधा दर्जन महिला, पुरुष गिरफ्तार*

रावतपुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर में क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छापेमारी में एक घर से पांच लड़कियों समेत एक महिला और दो पुरुष को पकड़ा है। मोहल्ले के लोगों की माने तो लगभग एक माह से किराए के मकान में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। मौके पर एसीपी कल्याणपुर की अगुआई में कार्यवाही की गई है।

सभी आरोपियों को रावतपुर थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।थाना रावतपुर क्षेत्र के आनंद नगर में मनोज कुमार वर्मा के घर कई दिनों से सेक्स रैकेट चल रहा था। जिसको लेकर मोहल्ले के लोगों को एतराज था। आज शाम करीब चार बजे मोहल्ले के लोगों ने मकान के बाहर ताला डाल कर पुलिस को सूचना कर दी। मौके पर पहुंची रावतपुर पुलिस घर के अंदर दाखिल हुई तो पांच लड़कियों समेत एक महिला जो रैकेट संचालक बताई जा रही है को पकड़ा है। कमरे से आपत्ति जनक सामान भी बरामद हुआ है। मोहल्ले वालों की माने तो मुरादाबाद निवासी कथित संचालिका महिला सायरा की देखरेख में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। सायरा का पति अनीस अशोक वाटिका चौराहे पर आम का ठेला लगता है। वहीं एक अधेड़ जो कमीशन पर ग्राहक बुलाकर लाता था उसको भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मोहल्ले के लोगों ने आरोप लगाया कि नौबस्ता निवासी मकान मालिक मनोज वर्मा भी इस काम में शामिल है।

पुलिस सभी को थाने लाकर पूछताछ कर रही है। एसीपी कल्याणपुर विकास कुमार पांडेय ने बताया कि मोहल्ले वालों की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की है। पांच लड़कियों समेत एक अधेड़ को गिरफ्तार किया गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है ।

Taza Khabar