जिलाधिकारी अपडेट 7 जून 2023 कानपुर नगर।
कानपुर07जून2023*आज “विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस” मनाया।
आज “विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस” के अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, कानपुर नगर एवं इण्डियन इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में श्री विशाख जी, जिलाधिकारी, की अध्यक्षता में (FOOD STANDARDS SAVE LIVES) पर एक कार्यशाला का आयोजन, आई0आई0ए0 भवन, CF-2, उद्योग कुँज, पनकी इण्डस्ट्रियल एरिया, साइट-5, कानपुर में किया गया । इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा कार्यशाला की अध्यक्षता करते अपने सम्बोधन में निम्न बाते कही ।
◆ कानपुर नगर के सभी होटल एवं रेस्टोरेंट को हाइजीन रेटिंग से आच्छादित किया जाये। इस कार्य हेतु होटल / रेस्टोरेंट एसोसिएशन के साथ समन्वय स्थापित कर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा कार्य प्रारंभ किया जाए ।
◆ आम जनमानस को होटल एवं रेस्टोरेंट की खाद्य गुणवत्ता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन के संबंध में उपभोक्ता को जानकारी प्रदान किए जाने के लिए हाइजीन रेंटिंग प्रणाली का खाद सुरक्षा विभाग द्वारा लागू किया जाए ।
◆ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग व जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के खाद्य कारोबारी / उद्यमियों के आपसी समन्वय एवं प्रयासों से जनपद कानपुर नगर में फूड टूरिज़्म को विकसित कराना सुनिश्चित किया जाए।
◆ आम जनमानस अपनी जीवन शैली में मिलेट्स, (श्री अन्न) का अधिकाधिक उपभोग करें, इसके लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को निर्देशित किया कि श्री अन्न के उपभोग से मिलने वाले लाभों के विषय में जागरूकता कार्यक्रम का चलाया जाए |
◆ खाद सुरक्षा विभाग द्वारा लिए जाने वाली सैम्पलिंग की जांच अब जनपद कानपुर नगर में हो सकेगी। जनपद कानपुर नगर में खाद सुरक्षा जांच हेतु टेस्टिंग लैब का निर्माण युद्ध स्तर पर किया जा रहा है और जल्दी ही समस्त सैम्पलिंग की जांचे जनपद कानपुर में हो सकेंगी ।
इस अवसर पर डॉ संदीप पाटिल, डायरेक्टर, BAI प्रयोगशाला, कानपुर एवं डॉ अनुराग सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर, HBTU, कानपुर, सहायक आयुक्त (खाद्य) II, कानपुर नगर श्री विजय प्रताप सिंह, श्री सुनील वैश्य, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, आई0आई0ए0, श्री नवीन खन्ना, पूर्व अध्यक्ष बिस्कुट एसोसिएशन, दाल मिल एसोसिएशन के पदाधिकारी, बिस्कुट एसोसिएशन के पदाधिकारीगण, दवा व्यापार मण्डल के पदाधिकारीगण, कन्फेक्शनरी उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारीगण सहित अन्य खाद्य उद्योग से जुड़े हुये बड़ी संख्या में उद्यमियों एवं व्यापारियों ने प्रतिभाग किया |

More Stories
मयूरभंजन उड़ीसा 27अप्रैल26*किंडरगार्टन में घुस रहे सांप से भिड़ गया ‘काली’, जान देकर बचाई 30 बच्चों की जान*
नदिया 27अप्रैल26*सीएम योगी के रोड-शो में उमड़ा जनसमुद्र, महिलाएं, बुजुर्ग व युवा मोबाइल में कैद करते रहे योगी की झलक
कानपुर नगर 27अप्रैल26*शराबी पुत्र ने पिता को आग से जलाकर हत्या के आरोप में पहुंचा जेल*