मथुरा05जून2023*एकत्रित 9 एकड़ में फैले लगभग 2.5 लाख लीगेसी वेस्ट के निस्तारण हेतु प्लांट का शुभारंभ हुआ।
नगर निगम मथुरा वृंदावन के सॉलि़ड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट पर कई वर्षों से एकत्रित 9 एकड़ में फैले लगभग 2.5 लाख लीगेसी वेस्ट के निस्तारण हेतु प्लांट का शुभारंभ माननीय महापौर महोदय श्री विनोद अग्रवाल जी के द्वारा किया गया। कचरे के निस्तारण हेतु नगर निगम द्वारा माह अप्रैल 2023 में टेंडर उपरांत फर्म दया चरण एंड कंपनी के साथअनुबंध सम्पादित किया गया है। कार्यदायी संस्था के द्वारा लगभग 1500 टन प्रतिदिन क्षमता का प्लांट स्थापित कराया जाएगा।कचरे के निस्तारण हेतु एक वर्ष का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लिगेसी वेस्ट के प्रसंस्करण से प्राप्त RDF का उपयोग ओद्योगिक कार्य में ईंधन के रूप में किया जाएगा, साथ मिट्टी एवं एनर्ट का उपयोग निचले स्थान पर भराव के लिए किया जाएगा। लिगेसी वेस्ट के निस्तारण उपरांत उक्त स्थल पर वृहद वृक्षारोपण करते हुए पार्क निर्माण किया जाएगा।
उक्त के अतिरिक्त नगला कोल्हू स्थित सॉलिड वेस्ट प्लांट पर महापौर महोदय एवं नगर आयुक्त महोदय के द्वारा पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण भी किया गया। उक्त कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त श्री अनिल कुमार, जोनल सेनेटरी अधिकारी श्री रामानंद त्यागी आदि उपस्थित रहे।

More Stories
रोहतास178*डेहरी के एनिकट टापू के पास योगा स्थल से मिला युवक का शव, शरीर पर लाल गमछा, आंखें खुलीं-जीभ बाहर | हत्या या कुछ और? FSL जांच में जुटी पुलिस*
मथुरा 18 जून 26* बालको की देखरेख एवं संरक्षण एवं महिलाओं का योन उत्पीड़न के संबंध में पुलिस लाइन सभागार में गोष्ठी का आयोजन*
बांदा18 जून 26*पूर्व से सेवारत शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता के विरोध में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने फूंका बिगुल*