पंजाब26मई2023*307 के आरोपी वरिंद्र कुमार को जेल भेजा
अबोहर, 26 मई (शर्मा/सोनू): थाना खुईयांसरवर के प्रभारी हरप्रीत सिंह, सबइंस्पैक्टर शरणजीत सिंह ने 307 के आरोपी वरिंद्र कुमार को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
जानकारी अनुसार थाना खुईयांसरवर के प्रभारी हरप्रीत सिंह, सबइंस्पैक्टर शरणजीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने इरादा कत्ल के 8वें आरोपी रविंद्र कुमार उर्फ रवि पुत्र खुशहाल चंद वासी दीवानखेड़ा को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रविंद्र कुमार उर्फ रवि की पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। जिसके बाद पुलिस ने रविंद्र कुमार को काबू किया। मिली जानकारी अनुसार थाना खुईयांसरवर पुलिस ने सेवा कम्बोज पुत्र बाघा राम के बयानों पर उसपर कातिलाना हमला करने के आरोप में मुकदमा नं.84, 04.7.22 भांदस की धारा 307, 326, 324, 427, 148, 149 के तहत कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में पहले पुलिस 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
फोटो:5, पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
पूर्णिया बिहार 11 अप्रैल 26 *लाठी-डंडे और तेजधार हथियार से हमला, परिवार के तीन सदस्य घायल*
प्रतापगढ़11 अप्रैल 26*बीजेपी के मिशन 2027 के लिए कसी कमर, मंत्रिमंडल विस्तार में बढ़ा जनपद के लिए अवसर…
लखनऊ 11 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*