कौशांबी25मई2023*ग्राम तिल्हापुर में कुछ क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन’* संबंधी रिपोर्ट के आधार पर मौके पर जाकर आकस्मिक निरीक्षण किया
शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे व्यापक अभियान के तहत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा उपजिलाधिकारी चायल द्वारा दी गई *’ग्राम तिल्हापुर में कुछ क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन’* संबंधी रिपोर्ट के आधार पर मौके पर जाकर आकस्मिक निरीक्षण किया गया तो पाया गया कि ग्राम तिल्हापुरसे सटे जनपद प्रयागराज के क्षेत्र में दो बालूघाट के पट्टा क्षेत्र है जिनसे होने वाले खनन की बालू ले जाने वाले ट्रक जनपद कौशांबी के ग्राम तिल्हापुर से होकर जाते हैं इस दौरान खनन अधिकारी, लेखपाल को बुलाकर सम्बन्धित क्षेत्र की नाप जोख कराई गई तो पाया गया कि जनपद प्रयागराज के दो पट्टा क्षेत्रों मे से एक *भेलोर पट्टा क्षेत्र* के पट्टाधारक द्वारा सटे हुए ग्राम तिल्हापुर जो कि जनपद कौशांबी में पड़ता है के भी कुछ क्षेत्र से खनन किया जा रहा है जो अवैध है जिसके कारण सम्बन्धित पट्टा धारक के विरुद्ध थाना सराय अकिल में अभियोग पंजीकृत कराया गया है एवं 8.60 लाख रुपये का जुर्माना वसूले जाने की कार्यवाही की जा रही है । इस दौरन उपजिलाधिकारी चायल व क्षेत्राधिकारी चायल भी मौजूद रहे।

More Stories
लखनऊ30जुलाई26*जब तक जातिगत उत्पीड़न है, तब तक जाति आधारित आरक्षण रहना ही चाहिए :आर. मानसय्या*
सुल्तानपुर30जुलाई26*सरकारी दवाएं कूड़ेदान में मिलने से हड़कंप,सीएमओ ने बैठाई जांच*
उत्तर प्रदेश30जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*