दिल्ली22मई23*दिल्ली में हुआ विपक्षी एका तो राज्यों में अलर्ट हुई भाजपा, MP से बिहार तक बैठकें
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में हार के बाद भारतीय जनता पार्टी अब लोकसभा के मंथन में जुट गई है। देश के कई राज्यों में पार्टी कमेटी ने नेताओं और कार्यकर्ताओं संग बैठक की। इधर, विपक्ष भी लगातार एकजुट होने के लिए राजधानी दिल्ली में बैठकें कर रहा है।
हालांकि, भाजपा नेताओं का कहना है कि मीटिंग्स का बड़ा एजेंडा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्षों के जश्न की तैयारी और आगामी विधानसभा चुनाव हैं।
रविवार को मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार में भाजपा की प्रदेश कार्यकारी समितियों की बैठक आयोजित हुई। खबर है कि एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नेताओं से कर्नाटक की हार से निराश नहीं होने के लिए कहा है। उनका मानना है कि जनता दल सेक्युलर के वोट हासिल करने के चलते कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। खास बात है कि ये तीनों राज्य विधानसभा और लोकसभा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण हैं।
इधर, राजस्थान में भाजपा ने जुलाई में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों की तैयारी की है। इसके तहत पार्टी कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार और सत्तारूढ़ दल में जारी अंदरूनी कलह दिखाने की योजना बनाई है। खास बात है कि राज्य में पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और सीएम गहलोत के बीच तनातनी का दौर जारी है।
विपक्षी एका की तैयारी
कर्नाटक में कांग्रेस सरकार बनने के बाद विपक्षी एकजुटता की कवायद भी तेज होती नजर आ रही है। हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली के समकक्ष और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी। अब खबर है कि वह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलने जा रहे हैं।
संभावनाएं जताई जा रही हैं कि NITI आयोग की आगामी बैठक के दौरान भी विपक्षी नेता लोकसभा चुनाव 2024 के लिए रणनीतियां तैयार कर सकते हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी 25 मई को दिल्ली आने की तैयारी कर ली है। अटकलें हैं कि वह गैर कांग्रेस और गैर भाजपा दलों के साथ विपक्षी मोर्चे पर जोर दे सकती हैं।

More Stories
हल्द्वानी27जुलाई26*एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी
कानपुर नगर27जुलाई26*पीएसी कर्मी के घर ₹21 लाख की चोरी का खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार
पटना27जुलाई26*बिहार में पुलिस ने स्टूडेंट्स के खिलाफ सारे केस वापस लेने की घोषण की!