दिल्ली22मई2023*दो हजार के नोट जमा करने या बदलने वालों पर होगी निगरानी, बैकों से डेटा लेगा आयकर विभाग
भारतीय रिजर्व बैंक के आदेश पर बैंकों में दो हजार के नोट जमा होने लगे हैं। साथ ही शनिवार से जमा हो रही राशि पर निगरानी भी शुरू हो गई है। सोमवार तक खाताधारक अपने एकाउंट में दो हजार रुपये के नोट जमा करेंगे।
मंगलवार से नोट के बदले लोग अन्य करेंसी ले सकेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक ने 30 सितंबर तक दो हजार के नोट बैंकों में जमा करने और बदलने का समय दिया है।
30 सितंबर से पहले ही आयकर विभाग निगरानी शुरू करेगा। इसके बाद केंद्रीय आर्थिक एजेंसी बैंकों से जमा व बदली जाने वाली राशि का ब्योरा लेगी। इसमें कोई भी जमा राशि संदेहास्पद मिलने पर आयकर विभाग जमाकर्ता को नोटिस भेज सकता है। इसके अलावा रेड और सर्च के दौरान भी दो हजार की करेंसी पर केंद्रीय एजेंसी की खास नजर रहेगी। चर्चा है कि आयकर विभाग जून से ब्लैक मनी के खिलाफ अभियान शुरू करेगा। केंद्र सरकार के कर सलाहकार डॉ. पवन जायसवाल ने बताया कि 2016 में नोटबंदी के बाद भी बैंकों में अधिक राशि जमा करने वालों पर शिकंजा कसा था। पांच सौ और एक हजार रुपये की अधिक करेंसी जमा करने वालों के खिलाफ 2016 से शुरू हुई सक्रूटनी 2022 तक चली। इस बार दो हजार की करेंसी वापस लेने का उद्देश्य काला धन रोकना है।

More Stories
रोहतास178*डेहरी के एनिकट टापू के पास योगा स्थल से मिला युवक का शव, शरीर पर लाल गमछा, आंखें खुलीं-जीभ बाहर | हत्या या कुछ और? FSL जांच में जुटी पुलिस*
मथुरा 18 जून 26* बालको की देखरेख एवं संरक्षण एवं महिलाओं का योन उत्पीड़न के संबंध में पुलिस लाइन सभागार में गोष्ठी का आयोजन*
बांदा18 जून 26*पूर्व से सेवारत शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता के विरोध में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने फूंका बिगुल*