बहराइच19मई2023*राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत का कारवां पहुंचा मध्यप्रदेश*
*उत्तर प्रदेश के 64 जनपदों एवम देश के 18 प्रदेशों से होता हुआ राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत का कारवां पहुंचा मध्यप्रदेश* ………
*मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी जाने माने पत्रकार डॉक्टर अरुण मिश्र को बनाया गया राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत का मध्य प्रदेश प्रभारी*……..
*राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगदीश सिंह ने डॉक्टर अरुण मिश्र को राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत का मध्यप्रदेश प्रभारी बनाए जाने की किया घोषणा*
*कृष्ण कुमार गुप्त “मुन्ना”*
*कोपागंज …. मऊ ….. उत्तर प्रदेश*
*मैं अकेला ही चला था जानिब-ए-मंज़िल मगर …..लोग साथ आते गए और कारवाँ बनता गया*……
*अलग बैठे थे फिर भी आँख साक़ी की पड़ी हम पर*….*अगर है तिश्नगी कामिल तो पैमाने भी आएँगे* ….
*जी हां* ! पत्रकारिता व्यवसाय नहीं एक जुनून है। एक पत्रकार को अपने कार्य और मिशन के प्रति हमेशा सक्रिय रहना होता है। हम बात कर रहे हैं *राष्टीय पत्रकार संघ भारत* की जिसने तीन साल के अल्प समय में ही छलांग लगाते हुए *उत्तर प्रदेश के 64 जनपदो, देश के 18 महत्वपूर्ण राज्यों* और *नार्वे सहित विदेश* तक न केवल अपने संगठन का विस्तार किया है बल्कि अपनी एक विशिष्ट पहचान कायम कर पत्रकार हितों के लिए कार्य कर रहा है।
*”पूर्वी संसार”* से बातचीत में ” *राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत*” के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम साप्ताहिक *”मऊ क्रांति”* के *प्रधान संपादक श्री जगदीश सिंह* ने बताया की संगठन का विस्तार *उत्तर प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश, बिहार, गुजरात, हरियाणा, महाराष्ट्र, पंजाब ,राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तराखंड , झारखंड छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, दिल्ली, गोवा, आन्ध्र प्रदेश सहित 18 राज्यों* तक हो चुका है। अन्य प्रदेशों में भी राष्ट्रीय पत्रकार संघ से जुड़ने के लिए पत्रकारों के फोन, व्हाट्सअप कॉल और लिखित आवेदन आ रहे हैं।
गौरतलब है की यूपी के जनपद मऊ के मधुबन जैसी छोटी जगह से शुरू *राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत* का यह कारवां महज तीन साल में देश के अठारह प्रदेशो और उत्तर प्रदेश के 64 जनपदों में दमदारी के साथ अपनी पहचान बना चुका है।
*अध्यक्ष श्री जगदीश सिंह* बताते हैं कि पत्रकारों की समस्याओं के समाधान लिए संगठन का प्रत्येक पदाधिकारी और सदस्य तत्पर है।
बताते चलें की राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के मध्यप्रदेश प्रभारी बनाए गए मशहूर पत्रकार *डॉक्टर अरुण मिश्र* स्तंभ लेखक हैं। राजनीतिक हलचल और जनसमस्याओं पर बेबाक टिप्पणी के लिए *डॉक्टर अरुण मिश्र* का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है ।
*किसी शायर ने सच ही लिखा है*…..
*अपना ज़माना आप बनाते हैं अहल-ए-दिल*….*हम वो नहीं कि जिन को ज़माना बना गया*……

More Stories
अयोध्या7अगस्त26*सांसद अवधेश प्रसाद के समर्थन में उतरे सपाई, सौंपा ज्ञापन, सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग*
पूर्णिया बिहार 6 अगस्त 26 *पूर्णिया में राशन कार्ड का टारगेट: 12 अगस्त तक 53 हजार 549 आवेदनों का निपटारा करने का आदेश*
करनाल7अगस्त26*बीरू हत्याकांड के 2 बदमाश एनकाउंटर में ढेर: करनाल SP ने पत्नी से मांगे थे 10 घंटे,