भागलपुर15मई23*अरहम ट्रस्ट ने मदर्स डे मनाया
अरहम ट्रस्ट की ओर रविवार 14 मई 2023 को मदर्स डे मनाया अरहम ट्रस्ट के चैयरमेन रिज़वान खान ने कहा इस अवसर पर कहा की आज के दिन को हमारे देश भारत में मदर्स डे के रूप में मनाया जाता है, माँ के लिए कोई एक दिन नहीं बल्कि उस के संतान के लिए जीवन का पल मदर्स डे हैँ, माँ वह कीमती चीज है जिस की कोई क़ीमत नहीं लगा सकता है,माँ अपने पेट में नौ महीने तक संतान को पालती और धरती पर जन्म देती है,माँ संतान को जन्म देने के समय लेकर बच्चे से जवान होने तक उस की परवरिश में अपना सब कुछ निछावर कर देती है, माँ के जैसा सच्चा प्यार दुनियां में कोई नहीं दे सकता है, माँ के प्यार में कोई लालच नहीं होता है, माँ अपने बच्चें का चेहरा देख कर दिल की हर बात पढ़ लेती है,ज़ब की दुनियां में अब तक कोई मशीन नहीं बनी जो चेहरा देख कर दिल् की बात पढ़ ले, माँ के सामने बच्चा बूढा क्यों ना हो जाय बच्चा ही रहता है, माँ के द्वारा सिखाई गई बात दुनियां की किसी यूनिवर्सिटी में नहीं सिखाई जाती है, माँ की गोद से ही इंसान दुनियां के अच्छे और बुरे को समझता है,माँ की गई दुआ को अल्लाह पाक कबूल करते हैँ,रद्द नहीं करते हैँ,माँ की अच्छी बात औलाद को थोड़े देर के किये ख़राब ज़रूर लगती होंगी, लेकिन वही बात औलाद को जीवन के ख़राब रास्ते से जाने से रोकती है, जिस का अहसास औलाद को उस रास्ते का पता बाद में पता चलने पर चलता है,इस लिए माँ की कही हर बात की कदर करो,
माँ औलाद का पेट भर कर अपने को भूखा रख सकती हैँ, लेकिन अपने पेट भर अपने औलाद को कभी भूखा नहीं रख सकती है, यह है असल माँ की मोहब्बत औलाद माँ के एक भी कर्ज को अपना पूरा जीवन भी लगा दे, तो वह पूरा नहीं कर सकता है,माँ हर दुख की साथी है,औलाद को चाहिए की वह अपनी माँ की कदर करें, कभी उस को कोई अपनी तरफ से दुख ना पहुँचने दें,संतान बच्चा ज़ब छोटा रहता है उस वक़्त माँ अपनी रात की नींद को ख़राब कर लेती है, लेकिन अपने संतान की नींद को ख़राब नहीं होती है, माँ की तारीफ में लिखना चाहूँ तो लिखते लिखते कई दिन और कई किताबे कम पढ़ जायेगी, लेकिन माँ वह हस्ती है कि उस कि खूबियां कम नहीं होंगी, मेरी आप लोगों से गुज़ारिश करते हैँ कि आप अपनी माँ कि इज़्ज़त सम्मान करें, जिस से आप को दुनियां में भी स्वर्ग मिले,और अखरत में भी स्वर्ग मिले

More Stories
वाराणसी घटना: गाजीपुर के मृतक छात्र के परिजनों से मिले अधिकारी, ₹5 लाख की आर्थिक सहायता और न्याय का भरोसा
मथुरा 21 मार्च 26*थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को 670 ग्राम अवैध गांजा (नशीला पदार्थ) के साथ किया गिरफ्तार ।*
अयोध्या२१मार्च२६*बिजली पोल में करंट से गाय की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप