March 28, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशांबी 11 मई 2023* यूपी आजतक न्यूज़ से कौशांबी की खास खबरें

कौशांबी 11 मई 2023* यूपी आजतक न्यूज़ से कौशांबी की खास खबरें

[11/05, 7:31 pm] +91 96215 15636: *तमंचा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार*

*कौशाम्बी* जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कडाधाम पुलिस बल द्वारा गंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सचिन सोनकर पुत्र भुल्लन सोनकर निवासी गढवालीपुर मजरा सौरई बुजुर्ग थाना कड़ाधाम को अकबरपुर रोड से एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार कर गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है

इसी प्रकार थाना सराय अकिल पुलिस बल द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान अभियुक्त अचल रस्तोगी पुत्र राम लाल रस्तोगी नि बुद्धपुरी थाना सराय अकिल को गौरा नहर पुलिया के पास से एक अदद तमंचा 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार कर गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है

[11/05, 7:31 pm] +91 96215 15636: *चेकिंग के दौरान की गई कार्यवाही*

*कौशाम्बी* जनपद में चलाये जा रहे यातायात से सम्बन्धित अभियान के क्रम में जनपद स्तर पर विभिन्नथानों व यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग की गई एंव चेकिंग के दौरान दो पहिया व चार पहिया वाहनों को चेक किया गया जिसमे यातायात नियमों का उल्लघन करने वाले 158 वाहनों का ई-पालान किया गया तथा एक वाहन से 500 रुपए सम्मन शुल्क वसूला गया।

[11/05, 7:31 pm] +91 96215 15636: *निरोधात्मक कार्यवाही मे चार अभियुक्त गिरफ्तार*

*कौशाम्बी* जनपद में अपराध के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में साधारण मारपीट व शांति भंग करने के आरोप में थाना पश्चिम शरीरा से दो थाना सराय अकिल से दो कुल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया

 

[11/05, 7:47 pm] +91 96216 39625: *कौशाम्बी के मजदूर की दिल्ली में हुई मौत*

*कंस्ट्रक्शन का करता था काम, शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम*

*कौशाम्बी।**जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र के सेहिया गांव के रहने वाले युवक सूर्य चन्द्र की मौत मंगलवार को दिल्ली की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करने के दौरान जेसीबी का लोडर गिरने के चलते हो गई थी। दिल्ली से सूर्य चंद्र का शव गुरुवार को गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। गांव में ही में गुरुवार को सूर्य चन्द्र का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

मृतक सूर्य चंद्र की पत्नी मीना ने पति को मुखाग्नि देकर उसे अपने सारे धर्म निभाते हुए अंतिम संस्कार किया। सूर्य चन्द्र की मौत के बाद अब उसके परिवार के लिए कोई सहारा नहीं रह गया है। 70 साल के सूर्य चन्द्र ने 40 साल से दिल्ली में रहकर प्राइवेट कंपनियों में राजगीरी का काम कर अपनी 4 बेटियों और 1 बेटे की परवरिश की थी। बेटी सरोज के मुताबिक पिता की मौत के बाद अब उनकी और मां की देखभाल करने वाला साया उठ गया।

[11/05, 7:47 pm] +91 96216 39625: *शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार*

*कौशाम्बी।**जनपद में अवैध शराब के निर्माण एवं तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में थाना पश्चिम शरीरा पुलिस बल द्वारा अभियुक्त राजू पुत्र राम प्रकाश निवासी पूरब शरीरा थाना पश्चिम शरीरा को गिरफ्तार कर कब्जे से 10 लीटर अवैध शराब बरामद कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त का चालान न्यायालय कर दिया है।

[11/05, 7:54 pm] +91 6392 177 313: *जिलाबदर अभियुक्त गिरफ्तार*

*कौशाम्बी* जिलाधिकारी द्वारा अभियुक्त श्रीकान्त उर्फ राजा तिवारी पुत्र राजेन्द्र प्रसाद तिवारी निवासी कोरीपुर थाना पश्चिम शरीरा को जिलाबदर का आदेश किया गया था। मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि अभियुक्त श्रीकान्त तिवारी उपरोक्त अपने ग्राम कोरीपुर आया है जिलाधिकारी के आदेश के उल्लंघन करने पर थाना पश्चिम शरीरा पुलिस बल द्वारा अभियुक्त को ग्राम कोरीपुर के पास से गिरफ्तार कर गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर उत्तर प्रदेश गुण्डा गर्दी नियंत्रण मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है

[11/05, 7:54 pm] +91 6392 177 313: *दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*कौशाम्बी* जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सैनी पुलिस बल द्वारा दो वांछित अभियुक्तों छोटू पुत्र लखन व सोनू पुत्र चौबे लाल निवासी कुडारपर थाना सुल्तानपुर घोस जनपद फतेहपुर को टाडा पुल अझुवा के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया है

[11/05, 7:54 pm] +91 6392 177 313: *चोरी के 23 बोरी सीमेंट के साथ अभियुक्त गिरफ्तार*

*कौशाम्बी* जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कड़ाधाम पुलिस बल द्वारा अभियुक्त बाबू लाल पुत्र इन्द्र नारायण तिवारी निवासी सुल्तानपुर कसार थाना कड़ाधाम को सैनिक ढाबा गिरधरपुर गढ़ी के पास से 23 बोरी चोरी के सीमेंट के साथ गिरफ्तार कर गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है

[11/05, 7:54 pm] +91 6392 177 313: अप्डेट-

समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने की मांग पर SC ने फैसला सुरक्षित रखा

SC ने 10 दिन तक सभी पक्षों को सुनने के बाद मामले में फैसला सुरक्षित रखा

केंद्र सरकार और धार्मिक संस्थाओं ने समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने का विरोध किया

केंद्र ने कहा सरकार समलैंगिकों की समस्याओं पर कैबिनेट सचिव स्तर के अफसरों की कमेटी बनाने को तैयार है

महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, मणिपुर, असम और सिक्किम मामले पर विचार करने के लिए और समय की मांग की
[11/05, 8:32 pm] +91 99194 75893: *बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक में आधार कार्ड बनाने के नाम पर मची है लूट*

*बैंक प्रबंधकों की लचर व्यवस्था के चलते आधार कार्ड बनाने और संशोधन के नाम पर होने वाली वसूली वर्षों बाद भी नहीं बंद हो सकी है*

*तिल्हापुर कौशाम्बी* आधार कार्ड बनाने के नाम पर बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक तिल्हापुर शाखा में आधार कार्ड काउंटर खोले गए हैं काउंटर में मौजूद कर्मचारी द्वारा आधार कार्ड बनाने और संशोधन के नाम पर लूट मचा दी है जिससे आधार कार्ड में संशोधन और नया आधार बनवाने आने वाले ग्राहकों में भारी आक्रोश व्याप्त है बैंक में खुलेआम आधार कार्ड संशोधन और नए बनाने के नाम पर लूट मचाने वाले कर्मी पर बैंक के प्रबंधक भी अंकुश नहीं लगा सके हैं बताया जाता है कि नये आधार कार्ड बनवाने पर 200 और संशोधन के नाम पर 300 रूपये बेखौफ तरीके से खुलेआम लिये जाते हैं जिस ग्राहक ने कर्मी की अवैध वसूली का विरोध किया उसका आधार कार्ड नहीं बनाया जाता है पूरे जिले में आधार कार्ड बनाने के नाम पर ग्राहकों से बेखौफ तरीके से वसूली हो रही है जिले के अन्य कस्बों में स्थित बैंकों में भी आधार कार्ड बनाने के लिए खोले गए काउंटर में तैनात कर्मी द्वारा 200 से लेकर 300 तक की वसूली की जा रही है नियम विरुद्ध तरीके से वसूली किए जाने के मामले को संबंधित बैंक के प्रबंधक ने अवैध वसूली को संज्ञान लेकर वसूली में लिप्त कर्मी पर मुकदमा नहीं दर्ज कराया है जिससे बैंक के शाखा प्रबंधक पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं सरकार ने बैंक में आधार कार्ड बनाने और संशोधन का आदेश इसी उद्देश्य से दिया था कि बैंक में आधार बनाने और संशोधन के नाम पर होने वाली वसूली बंद हो जाएगी लेकिन बैंक प्रबंधकों की लचर व्यवस्था के चलते आधार कार्ड बनाने और संशोधन के नाम पर होने वाली वसूली वर्षों बाद भी नहीं बंद हो सकी है

आधार कार्ड बनाने के नाम पर पूरे जिले के बैंक शाखाओं में खुले आम हो रही वसूली के बाबत अभी तक बैंक प्रबंधक ने उच्चाधिकारियों को सूचित करते हुए वसूली में लिप्त कर्मी पर मुकदमा दर्ज कराने का ठोस प्रयास नहीं किया है जिससे उनकी भी लापरवाही संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता ग्राहकों से खुलेआम वसूली में लिप्त आधार आपरेटर को किसी भी अधिकारी का खौफ नहीं है वह मनमानी तरीके से ग्राहकों से वसूली करने में लगा हुआ है आधार बनाने के नाम पर बैंक के अंदर खुलेआम रिश्वत लेते हुए आधार आपरेटर के वीडियो वायरल होने के बाद भी अभी तक आपरेटर पर कोई कार्रवाई शाखा प्रबंधक द्वारा नहीं की गई है इलाके के लोगों ने लीड बैंक प्रबंधक के साथ-साथ जिला अधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए आधार कार्ड बनाने के नाम पर वसूली करने वाले कर्मी पर मुकदमा दर्ज करा कर गिरफ्तारी कराए जाने की मांग की है सवाल उठता है कि जिन ग्राहकों से आधार कार्ड बनाने और आधार कार्ड संशोधन के नाम पर अवैध वसूली की गई है क्या जांच के बाद उन ग्राहकों की रकम वापस कराई जाएगी या फिर अवैध वसूली करने वाले लोग अवैध वसूली कर मालामाल होते रहेंगे

[11/05, 8:32 pm] +91 99194 75893: *कौशाम्बी के मजदूर की दिल्ली में हुई मौत*

क्रासर
कंस्ट्रक्शन का करता था काम,शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

कौशाम्बी जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र के सेहिया गांव के रहने वाले युवक सूर्य चन्द्र की मौत मंगलवार को दिल्ली की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करने के दौरान जेसीबी का लोडर गिरने के चलते हो गई थी।दिल्ली से सूर्य चंद्र का शव गुरुवार को गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया,गांव में ही में गुरुवार को सूर्य चन्द्र का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

मृतक सूर्य चंद्र की पत्नी मीना ने पति को मुखाग्नि देकर उसे अपने सारे धर्म निभाते हुए अंतिम संस्कार किया। सूर्य चन्द्र की मौत के बाद अब उसके परिवार के लिए कोई सहारा नहीं रह गया है। 70 साल के सूर्य चन्द्र ने 40 साल से दिल्ली में रहकर प्राइवेट कंपनियों में राजगीरी का काम कर अपनी 4 बेटियों और 1 बेटे की परवरिश की थी। बेटी सरोज के मुताबिक पिता की मौत के बाद अब उनकी और मां की देखभाल करने वाला साया उठ गया

[11/05, 8:41 pm] +91 96215 15636: *डीएम एसपी के निरीक्षण में अवैध खनन की खुली पोल*

*कौशाम्बी* जिलाधिकारी सुजीत कुमार एवं पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा गुरुवार को महेवाघाट थाना अंतर्गत जमुनापुर बालू खनन क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया 1जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान स्वीकृत खनन क्षेत्र से बाहर बालू खनन पाए जाने पर जिला खनन अधिकारी को संबंधित के विरुद्ध नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए मामले को यदि डीएम ने गंभीरता से लिया तो खनन अधिकारी पर भी कार्यवाही हो सकती है

[11/05, 10:18 pm] Anil: *पेंशनर ऑनलाइन दर्ज करायें शिकायत समस्या*

*कौशाम्बी* पेंशनर पेंशन सम्बन्धी किसी भी समस्या शिकायत को ऑनलाइन दर्ज करा सकतें हैं। यह जानकारी वरिष्ठ कोषाधिकारी मनोज कुमार द्वारा दी गयी है

[11/05, 10:18 pm] Anil: *गड्ढा युक्त सड़क पर नही लग पा रही है इंटरलॉकिंग*

*कौशांबी* चायल तहसील क्षेत्र के बथुई ग्राम सभा में गड्ढा युक्त सड़क पर इंटरलॉकिंग नहीं लग पा रही है जिससे ग्रामीणों को सड़क में आने जाने में दिक्कतें होती हैं लोगों ने बताया कि ग्राम सभा का प्रधान सड़क पर इंटरलॉकिंग लगवाना चाहता है लेकिन गांव के दबंग लोग बाधक बन रहे हैं ग्रामीणों का कहना है कि गांव के कुछ दबंग विकास की गंगा बहाने में रोड़ा बने हुए हैं बताया जा रहा है की अरका से गौहानी कला गांव को जाने वाली रोड बथुई होते हुए जाती है बथुई गांव के पास रोड पर गर्मी के दिनों में कीचड़ से चकरोड अवरुद्ध है जबकि चकरोड ग्राम सभा के नक्शे में है और ग्राम प्रधान उस गड्ढे के दोनों तरफ इंटरलॉकिंग लगवा चुका है और उस गड्ढे के लिए ईट और बालू रखा हुआ है लेकिन गांव का दबंग इतना तेज तर्रार रूप से दबंगई पर उतारू है जिससे ग्राम प्रधान उस गड्ढा युक्त सड़क पर इंटरलॉकिंग नहीं करा पा रहा है जिससे ग्रामीणों में दबंग के विरुद्ध आक्रोश है ग्रामसभा के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि उक्त ग्राम सभा के दबंग पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए जिससे गड्ढा युक्त सड़क पर इंटरलॉकिंग हो सके।

[11/05, 10:18 pm] Anil: *पैदल जा रहे युवक को बाइक ने मारी टक्कर*

*युवक गंभीर रूप से हुआ घायल*

*कौशांबी* सराय अकिल थाना क्षेत्र के पावर हाउस के पास सड़क पर पैदल जा रहे युवक को बाइक सवार ने टक्कर मार दी है जिससे पैदल जा रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जानकारी के मुताबिक सराय अकिल थाना क्षेत्र के सिहोरवा गांव निवासी रामचंद्र पुत्र ललई का बेटा नूनू पुत्र रामचंद्र बुधवार को रात लगभग 11:00 बजे पावर हाउस के पास अपने मामा को खाना देने पैदल जा रहा था तभी अचानक तेज रफ्तार और लापरवाही पूर्वक चलाते हुए दो पहिया वाहन ने पीछे से नूनू को टक्कर मार दी टक्कर लगने से भुक्तभोगी का बेटा नूनू गंभीर रूप से घायल हो गया तभी मौके पर आसपास रहे लोगों ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सराय अकिल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने नूनू की गम्भीर हालत देखकर मंझनपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां नुनू का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है हालत नाजुक बताई जा रही है भुक्तभोगी ने दो पहिया वाहन यूपी 70 जीएच 30 10 के विरुद्ध लिखित तहरीर दी लिखित तहरीर पाकर सराय अकिल पुलिस ने दो पहिया वाहन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।