चित्रकूट10मई23*प्रेक्षक की अध्यक्षता में DM एवं SP द्वारा चुनाव डियूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारीगणों की ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये ।*
संजय मिश्रा यूपी आज तक वेबसाइट चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट
चित्रकूट दिनांक 09.05.2023 को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जनपद चित्रकूट के लिये नियुक्त प्रेक्षक राजेश पाण्डेय की अध्यक्षता में जिलाधिकारी चित्रकूट अभिषेक आनन्द एवं पुलिस अधीक्षक चित्रकूट वृंदा शुक्ला की द्वारा रामायण मेला परिसर में नगर निकाय चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारियों की ब्रीफिंग की गयी। ब्रीफिंग में उपस्थित समस्त पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारियों को सतर्कता के साथ डियूटी करने हेतु निर्देशित किया गया तथा बताया गया कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार के दंगा के अंदेशे पर तत्काल सम्बन्धित क्यूआरटी एवं थाना पुलिस को सूचना दें। सेक्टर/जोनल पुलिस अधिकारी लतागार भ्रमणशील रहेंगें । क्यूआरटी एवं कलस्टर मोबाईल भी लगातार भ्रमणशील रहेंगें । सभी सख्ती के साथ वोटिंग कराएं, पोलिंग बूथ के आसपास भीड़ इकट्ठा ना होने दें । पोलिंग बूथ के अंदर कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार की खाद्य वस्तु तथा पानी की बोतल एवं मोबाइल फोन इत्यादि ना लेकर जाएं । किसी भी प्रत्याशी द्वारा दिये गये खाद्य पदार्थों से बचें । इस दौरान सभी को स्वतंत्र और पारदर्शी निर्वाचन कराने के लिये प्रत्साहित किया गया तथा यह भी सचेत कराया गया कि सभी के पहचान पत्र की गहनता के जांच की जाये ताकि कोई भी झूठे प्रमाण पत्र के साथ मदतान देने में सक्षम न हो सके ।
चुनाव ड्यूटी हेतु बाह्य जनपदों से आये एवं जनपद चित्रकूट के कुल निरीक्षक-29, उ0नि0-113, मुख्य आरक्षी/आरक्षी-540, होमगार्ड-320, पीएससी-2 कंपनी एवं सीआईएसएफ- 01 कंपनी पुलिस बल की ड्यूटी लगायी गयी है ।
ब्रीफिंग के दौरान अपर जिलाधिकारी कुंवर बहादुर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी, समस्त उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारीगण एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

More Stories
मथुरा20फ़रवरी26*सर्राफ की दुकान से चोरी करने वाले 01 वाँछित अभियुक्त व 01 बाल अपचारी को किया गया गिरफ्तार
कौशाम्बी 20फ़रवरी26*जुमे की नमाज पर सुरक्षा व्यवस्था का एएसपी ने किया निरीक्षण*
कौशाम्बी20फ़रवरी26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें