छतरपुर10मई23*डकैती का खुलासा करने वाली टीम का किया सम्मान
नौगांव ।।नौगांव के नागरिकों ने वरिष्ठ अधिकारियों सहित साईबर टीम को किया सम्मानित किया विगत सप्ताह नौगांव नगर के बीकानेर स्वीट्स
कारोबारी ओमप्रकाश पुरोहित के घर में हुई लगभग एक करोड़ रुपए की डकैती का 24 घंटे के भीतर खुलासा करने, आरोपियों को गिरफ्तार
करने एवं लूटे गए माल को बरामद करने वाली पुलिस टीम को नौगांव शहर के गणमान्य नागरिकों ने एक भव्य कार्यक्रम में सम्मानित
किया। कार्यक्रम में नौगांव अनुविभाग के पुलिस अधिकारियों सहित इस डकैती को उजागर करने में शामिल भारी भरकम टीम सम्मानित की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे डीआईजी ललित शाक्यवार ने कहा कि जब अपराध के बाद पुलिस सही समय पर आरोपियों को पकड़कर जेल भेजती है तो इससे समाज में पुलिस के प्रति भरोसा बनता है, और जब समाज
के लोग पुलिस की सफलता पर उसे सम्मानित करते हैं तो इससे हमें प्रोत्साहन मिलता है। एफारिक अभिनन्दन समारोह लिस प्रशासन
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद एसपी अमित सांघी ने कहा कि यह घटना काफी चुनौती पूर्ण थी, लेकिन पुलिस टीम की सतत सक्रियता और तुरंत लिए गए निर्णयों से हमें
जल्द सफलता मिल सकी। उन्होंने समाज के लोगों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में एसडीओपी चंचलेश मरकाम, थाना प्रभारी लवकुशनगर संजय वेदिया, गढ़ीमलहरा थाना
प्रभारी टीकाराम कुर्मी, ओरछा रोड थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, नौगांव थाना प्रभारी दीपक यादव, अलीपुरा थाना प्रभारी प्रमोद रोहित, पहरा चौकी प्रभारी संजय पांडे, सिद्धार्थ शर्मा, राजकुमार यादव,एमएल यादव, आरबी सिंह, ज्ञान सिंह सहित 30
से अधिक पुलिसकर्मी, साईबर की टीम व वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सम्मानित हुए। कार्यक्रम नगर
के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में आयोजितकिया गया, जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष अनूप तिवारी, पूर्व विधायक गुड्डन पाठक, रमाशंकर
मिश्रा, हरगोविंद गुप्ता, वीरेन्द्र
पाराशर सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

More Stories
लखनऊ11जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
गोरखपुर11 जून26*जीडीए कर्मचारी बनकर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, आवास दिलाने के नाम पर ऐंठे थे पैसे
कानपुर नगर 11/06/2026*बखरिया में दलित बस्ती राख, अनाज तक जला, पर रोड न होने से फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची – रचना सिंह गौतम