रायबरेली 01 अगस्त *संगठन की मजबूती से मिलेगी सफलता-मनोज यादव*
*हलोर,घुरौना, हरदोई मे कांग्रेस पार्टी की कार्यकर्ता बैठक सम्पन्न*
महाराजगंज(रायबरेली)
देश की जनता आज कांग्रेस पार्टी की तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है। उसे मालूम है कि सर्व समाज व शांति व्यवस्था बनाए रखने का काम कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ही कर सकती हैं। चुनाव में सफलता संगठन की मजबूती से ही मिलेगी।
इसके लिए सभी लोग अभी से जुट जाएं उक्त बातें हरदोई न्याय पंचायत में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में विधानसभा कोऑर्डिनेटर मनोज यादव ने कही। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का काम पूरे मन से करें। बूथ स्तर तक मजबूती लाकर चुनाव को आसानी से जीता जा सकता है। कर्मठ कार्यकर्ता पार्टी को मजबूती देने का काम करते हैं। पार्टी का संघठन अभियान चलाकर पूरे जनपद मे कांग्रेस को मजबूत किया जा रहा है,
प्रदेश महासचिव सुशील पासी ने कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी युवा पूरे जोश से कर रहे हैं। जो कांग्रेस पार्टी की सरकार चाहते हैं। पार्टी का लक्ष्य है कि एक करोड़ सदस्य बनाए जाएं।
जिला महासचिव अजीत सिंह जी ने कहा कि आज का युवा अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है योगी सरकार ने केवल युवाओं को छलने का काम किया है।
*प्रिन्सू वैश्य* ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा सरकार युवा विरोधी है जो युवाओ को रोजगार देने मे नाकाम है।
इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कृपाशंकर शर्मा, भारत मिश्रा सत्तार अहमद, दिनेश शुक्ला,हौसला प्रसाद तिवारी, बीना मिश्रा,उमाकांत पांडे,राम सागर चौधरी अभय सिंह,जावेद अली,आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
More Stories
मथुरा2अगस्त2025*रक्षा सूत्र वीरों के नाम: खजानी वेलफेयर सोसाइटी ने सैनिकों संग मनाया भावपूर्ण रक्षाबंधन*
मिर्जापुर: 2अगस्त 25 *स्काउट्स के छात्रो ने जिला अधिकारी पवन कुमार गंगवार को स्कार्फ पहना कर किया स्वागत*
मिर्जापुर: 2अगस्त 25 *शासन के निर्देशों की पशुपालन विभाग व ईओ कर रहे अनदेखी*