पंजाब01मई23*विवाहिता को दहेज के लिए मौत के घाट उतारने वाले पति, सास-ससुर को जेल भेजा
अबोहर, 01 मई (शर्मा/सोनू): डीएसपी फाजिल्का सुबेग सिंह, थाना बोदीवाला के प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि नवविवाहिता को दहेज के लिए मौत के घाट उतारने के आरोप में पति विजय कुमार, ससुर सोहन लाल व सास मनी देवी वासी डंगरखेड़ा को काबू किया था। रिमांड के बाद आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। इस मामले में चौथा आरोपी लालचंद अभी फरार बताया जा रहा है।
गौरतलब है कि थाना खुईखेड़ा बोदीवाला के प्रभारी सुनील कुमार, एएसआई अंग्रेज सिंह ने मृतका ममता रानी के भाई संजय कुमार पुत्र रामप्रताप वासी निहालखेड़ा के बयानों के आधार पर उसकी बहन को दहेज के लिए तंग परेशान करने व मौत के घाट उतारने के मामले में मुकदमा नं. 24, 25.04.23 भांदस की धारा304बी, 498ए, 201 के तहत पति विजय कुमार पुत्र मोहन लाल, ससुर मोहन लाल पुत्र रतिराम, सास मनी देवी पत्नी मोहन लाल व लालचंद पुत्र हनुमानदास वासी डंगरखेड़ा के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
फोटो: 3, आरोपी पति, सास व ससुर
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
मुजफ्फरनगर 21 अक्टूबर 2026* वैभव चौधरी ने कराटे प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
कानपुर नगर 21अक्टूबर 26*पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर वीर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि**
मथुरा21अक्टूबर26* मथुरा रिजर्व पुलिस लाइन में शहीद स्मारक स्थल पर स्मृति दिवस गरिमापूर्ण एवं सुसज्जित ढंग से मनाया गया