चित्रकूट 28 अप्रैल* मानिकपुर क्षेत्र में टॉपर्स छात्र छात्राओं के नाम पर बनेगी उनके गावों में सड़क ।
संवाददाता – चित्रकूट से व्यूरो चीफ़ श्री संजय मिश्रा की रिपोर्ट न्यूज़ यूपी आज़तक
चित्रकूट 28 अप्रैल* ब्लॉक प्रमुख मानिकपुर की अभिनव पहल ने बड़े जनप्रतिनिधियों को मारा करारा तमाचा। मानिकपुर क्षेत्र में टॉपर्स छात्र छात्राओं के नाम पर बनेगी उनके गावों में सड़क । मानिकपुर चित्रकूट मंगलवार को जारी हुए यूपी बोर्ड के परिणामों में चित्रकूट जनपद के छात्र छात्राओं ने भी परचम लहराया । इसी क्रम में चित्रकूट के मिनी चंबल कहे जाने वाले पाठा अर्थात् मानिकपुर क्षेत्र में जहां ददुआलैंड/डकैतों के ख़ौफ़ के कारण लड़कियाँ शाम होते ही घर से बाहर नहीं निकल पाती थीं आज वहीं लड़कियाँ शिक्षा के क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं और पढ़ाई में अव्वल आ रही हैं । मानिकपुर क्षेत्र में हाईस्कूल में टॉप करने वाली आदर्श इंटर्क कॉलेज की छात्रा स्वाति सिंह D/O गुलाब सिंह और इंटरमीडिएट के टॉपर सन्तरीता इंटर कलेजे के छात्र कुलदीप द्विवेदी S/O रामबिलास द्विवेदी के घर पहुँचकर ब्लॉक प्रमुख मानिकपुर अरविंद ने दोनों टॉपर्स को मिठाई खिलाकर बधाई दी । इसके साथ ही ब्लॉक प्रमुख ने घोषणा करते हुए कहा की क्षेत्र पंचायत की तरफ़ से टॉपर्स के गाँव में उनके घर तक सड़क बनाई जाएगी जिसका नाम उनके नाम पर रखा जाएगा ।ग़ौरतलब हो कि स्वाति सिंह केकरामार गाँव की मूलनिवासी हैं और कुलदीप द्विवेदी उचादीह के टेढ़वा गाँव के मूलनिवासी हैं । इस पहल ने बड़े बड़े जनप्रतिनिधियों के सियासी गाल पर करारा तमाचा मारा है । क्षेत्रवासियों ने ब्लॉक प्रमुख की इस पहल का स्वागत किया है ।

More Stories
लखनऊं २१ फरवरी २६ * मोहनलालगंज तहसील में आयोजित हुआ समूर्ण समाधान दिवस
मथुरा 21 फरवरी 26*थाना फरह पुलिस व स्वाट टीम द्वारा 25000 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।
अयोध्या २१ फरवरी २६ * पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी ने क्षेत्र मे संपन्न वैवाहिक कार्यकर्मो मे किया शिरकत