चित्रकूट26अप्रैल*गौशाला के चरवाहो का वर्षों से ग्राम प्रधान ने नहीं किया भुगतान*
ब्लॉक के अधिकारियों द्वारा भुगतान कराने का दिया जाता है झूठा आश्वासन।
संजय मिश्रा यूपी आज तक वेबसाइट चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट
पहाड़ी चित्रकूट पहाड़ी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत नांदी में गोवंश को देखभाल चारा पानी एवं चराने की व्यवस्था करने वाले चरवाहों के मजदूरी का वर्षों से ग्राम प्रधान ने भुगतान नहीं किया। पीड़ित चरवाहों ने बताया कि कई बार खंड विकास अधिकारी कार्यालय में गुहार लगा चुके हैं। परंतु अधिकारियों द्वारा मजदूरी के भुगतान का झूठा आश्वासन दिया गया। आज तक चरवाहों के मजदूरी का भुगतान नहीं कराया गया।चरवाहा अमरनाथ पुत्र भग्गू यादव ने बताया कि 2 वर्ष से गौशाला में दिन में गोवंश को चराने का कार्य करते हैं। रात में गोवंश की देखभाल का कार्य के लिए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मेहरबान प्रताप वर्मा द्वारा लगाया गया था। रात दिन की मजदूरी ₹12000 माह के हिसाब से ₹188000 का भुगतान शेष है। चरवाहा नत्थू पुत्र धूलिया यादव ने बताया कि 8 माह से पिता के साथ गौशाला में गोवंश चराने का कार्य किया है। पिता पुत्र की कुल मजदूरी ₹57000 शेष है। बुधराज पुत्र दादू लाल ने बताया कि 9 माह तक गोवंश चराये है ₹30000 शेष है। चरवाहा रमेश पुत्र कल्लू ने बताया 9 माह का ₹40000 का भुगतान शेष है। चरवाहों ने बताया कि 200 गौवश की टैगिंग है। जिसमें लगभग 130 गोवंश शेष बचे हैं। गोवंश के भूसा की व्यवस्था गांव गांव दूर-दूर से किसानो से मांग कर हम चरवाहों द्वारा खिलाया गया है।गौशाला में सरसों, सरसेटी, मसूर, कोचरा,पैरा,मटर का मिक्स भूसा अप्रैल माह में रखाया गया है। चरवाहों का भुगतान ना होने से परिवार भुखमरी के कगार में पहुंच चुका है। प्रधान प्रतिनिधि मेहरबान प्रताप सिंह द्वारा अभद्रता जनक व्यवहार किया जाता है। पीड़ित चरवाहों ने यह भी बताया कि खंड विकास अधिकारी पहाड़ी उप जिलाधिकारी एवं जिलाधिकारी महोदय के यहां कई बार लिखित प्रार्थना पत्र देकर चरवाहो की मजदूरी के भुगतान करने की गुहार लगाई है। परंतु अधिकारियों द्वारा मजदूरी के भुगतान का कई बार झूठा आश्वासन देकर विदा कर दिया जाता है।आज तक चरवाहों के मजदूरी का भुगतान ग्राम प्रधान सचिव द्वारा नहीं किया गया। पीड़ित चरवाहों ने कहा कि अगर जल्द हम मजदूरों के भुगतान नहीं किए गए तो जिलाधिकारी कार्यालय में परिवार सहित पहुंचकर आमरण अनशन करेंगे।

More Stories
चन्दौली30जून26*DDU मंडल में रिटायर रेलकर्मियों की भावभीनी विदाई:
नई दिल्ली30जून26*पेट्रोकेमिकल उत्पादों के आयात पर लागू 100 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी छूट को 15 जुलाई 2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।
लखनऊ30जून26*पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा, आज मध्यरात्रि से नई शुल्क दरें लागू।*