जिलाधिकारी अपडेट 25 अप्रैल 2023 कानपुर नगर।
कानपुर25अप्रैल*जनपद कानपुर नगर में स्थापित एसटीपी एवं ड्रेनेज सिस्टम के संबंध में डीएम ने की समीक्षा।
जिलाधिकारी श्री विशाख जी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद कानपुर नगर में स्थापित एसटीपी एवं ड्रेनेज सिस्टम के संबंध में समीक्षा करते हुए उपस्थित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निम्न निर्देश दिए।
(1) 130 एमएलडी एसटीपी में अस्थाई पॉन्ड में dewatering of sludge का शेड्यूल केआरएमपीएल द्वारा अधिशासी अभियंता जल निगम ,क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी को प्रस्तुत किया जाए जिसके द्वारा इसका नियमित अनुश्रवण कर जिलाधिकारी को साप्ताहिक आख्या प्रस्तुत किया जाए।
(2) गंगा बाईपास गेट की मररम्म का कार्य 2 दिवस में KRMPL द्वारा पूर्ण कर दिया जाए|
(3) शीतला बाजार नाले मैं ओवरफ्लो रोकने हेतु अधिशासी अभियंता जल निगम द्वारा स्थाई बन्धा का निर्माण किया जाए।
(4)130 एमएलडी एसटीपी में बेल्ट फिल्टरप्रेस का संचालन अतिसीघ्र सुरू किया जाए|
(5) परमिया नाले में बायोरेमिडिएशन का कार्य नगर निगम द्वारा शुरू किया जाए|
(6) bingawa एसटीपी में KRMPL के बिल के भुगतान में डिफॉल्ट करने की स्थिति में किसी प्रकार की कार्यवाही से पूर्व केस्को अधिशासी अभियंता जल निगम को सूचित किया जाएगा ताकि प्लांट का संचालन प्रभावित न हो।
(7) गज्जू पुरवा में स्थित conveyance चैनल से हो रहे ओवरफ्लो को रोके जाने हेतु जलनिगम द्वारा मरम्मत का कार्य/ बंधा निर्माण कराया जाए।
More Stories
NEW DELHI 22 OCTOBER2026**TODAYS TOP NEWS*From Hindi News Channel Upaajtak
नई दिल्ली 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..*
लखनऊ 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*