मथुरा23अप्रैल*थाना हाईवे पुलिस द्वारा, चोरी की योजना बनाते हुए 02 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार।
*थाना हाईवे पुलिस द्वारा, चोरी की योजना बनाते हुए 02 शातिर चोरो को 01 लूट का मोबाइल, 01 चोरी की मोटर साइकिल व 01 चोरी का सिलेन्डर, 01 प्लास, 01 छैनी व 01 पेचकस के साथ किया गिरफ्तार*
*पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही:* श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद मथुरा द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना हाईवे के कुशल नेत्रत्व में उ0नि0 दीपक नागर चौकी प्रभारी राधापुरम स्टेट द्वारा मय पुलिस बल के मुखबिर खास की सूचना पर थाना हाईवे क्षेत्र में पूर्व में अलग अलग स्थानो से चोरी/लूट की घटना कारित करने वाले दो शातिर चोरो को चोरी की योजना बनाते हुए एक लूट के मोबाइल, एक गैस सिलेण्डर, एक मोटर साइकिल, 01 प्लास, 01 छैनी व 01 पेचकस के साथ महाराजा पार्क से लॉयर्स कालोनी वाले रास्ते के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तो द्वारा गहन पूछताछ पर बताया गया कि बरामद मोबाइल को करीब सात आठ महिने पहले गोवर्धन चौराहे से राधापुरम चौराहे के बीच मे सर्विस रोड से एक व्यक्ति से छीना था, तथा बरामद मोटर साइकिल को करीब दो महीने पहले दोनो ने मिलकर आजमपुर शराब के ठेके के पास से चोरी किया था, बरामद गैस सिलेण्डर को दोनो ने मिलकर करीब एक महिने पहले कलेक्ट्रेट कालोनी सराय आजमाबाद में एक घर से चोरी किया था गिरफ्तार अभियुक्तो के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*अपराध करने का तरीका:* उक्त दोनो अभियुक्त शातिर किस्म के चोर हैं जो कि राह चलते लोगो से मौका पाकर मोबाइल आदि लूट लेते हैं, घरो में घुसकर घरेलू सामान की चोरी करते हैं, बाइक चोरी जैसी घटनाऐं कारित करते हैं।
*गिरफ्तारी का विवरण:*
1-अर्जुन ठाकुर पुत्र श्री लक्ष्मण नि0 जमुना कालौनी सराय आजमाबाद थाना हाईवे मथुरा ।
2-राजेन्द्र कुमार पुत्र कमल सिंह नि0 जमुना कालौनी सराय आजमाबाद थाना हाईवे मथुरा ।
*आपराधिक इतिहास:*
1-मु0अ0सं0 429/23 धारा 398/401/411/414 आईपीसी व 41/102 सीआरपीसी थाना हाईवे मथुरा
2-मु0अ0सं0 217/2023 धारा 379/411 भा0द0वि0 थाना हाईवे मथुरा
3-मु0अ0सं0 331/2023 धारा 380/411 भा0द0वि0 थाना हाईवे मथुरा
4-मु0अ0सं0 241/2023 धारा 379 भा0द0वि0 थाना हाईवे मथुरा ।
*बरामदगी का विवरण:*
1) 01 मोबाइल फोन OPPO मोडल CPH2285 रंग काला सिम न0 7535013230 तथा IMEI 1 863782053604319 IMEI 2 863782053604301
2) 01 मोटरसाईकिल Apache RTR रजिस्ट्रेशन नम्बर UP 80 EC 0958 Colour T Grey इंजन नम्बर BE4CH2028066 चैसिस नम्बर MD634BE49H2C27627
3) 01 प्लास, 01 छैनी व 01 पेचकस
*गिरफ्तार करने वाली टीम:*
1-प्रभारी निरीक्षक श्री उमेशचन्द्र त्रिपाठी थाना हाईवे मथुरा ।
2-उ0नि0 दीपक नागर चौकी प्रभारी राधापुरम स्टेट थाना हाईवे मथुरा ।
3-है0का0 1114 देवेन्द्र कुमार थाना हाईवे जनपद मथुरा ।
4-है0का0 1112 सतेन्द्र कुमार थाना हाईवे जनपद मथुरा ।
5-का0 977 विकास सिंह थाना हाईवे जनपद मथुरा ।
6-का0 974 सुशील कुमार थाना हाईवे जनपद मथुरा ।
7-का0 963 राम सिंह थाना हाईवे जनपद मथुरा ।

More Stories
नाबालिग से दुष्कर्म की घटना कारित करने वाले आरोपी अभियुक्त को 05 वर्ष का कारावास व ₹ 05 हजार/- के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया*
महोबा 1जुलाई26**UPTET-2026 परीक्षा को सकुशल, सम्पन्न कराने हेतु जनपद के परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण, दिये गये निर्देश।*
भागलपुर1जुलाई26*राहुल गांधी की बालबुद्धि ने कांग्रेस का राजनीतिक कवच को भर भरा कर गिरा दी: ओम प्रकाश