अबोहर 20 अप्रैल* 50 ग्राम हैरोइन बरामद आरोपी को जेल भेजा
संवाददाता – अबोहर से क्राइम रिपोर्टर सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट न्यूज़ यूपी आज़तक
अबोहर, 20 अप्रैल* सीआईए स्टाफ 2 के प्रभारी गुरविंद्र सिंह, एएसआई मिलख राज ने 50 ग्राम हैरोइन सहित पकड़े गए आरोपी सुखचैन सिंह उर्फ पुत्र बलवंत सिंह, गुरप्रीत सिंह पुत्र गब्बर सिंह वासी हबीबवाला फिरोजपुर हालाबाद पक्का सीडफार्म अबोहर को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
गौरतलब है कि सीआईए स्टाफ 2 के प्रभारी गुरविंद्र सिंह, एएसआई मिलख राज व अन्य पुलिस पार्टी लिंक रोड अजीत नगर की तरफ जा रही थी कि सामने से दो युवक संदिग्ध अवस्था में आते दिखाई दिये। शक के आधार पर जब उन्हें रोककर तलाशी ली तो उनसे 50 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुखचैन सिंह उर्फ पुत्र बलवंत सिंह, गुरप्रीत सिंह पुत्र गब्बर सिंह वासी हबीबवाला फिरोजपुर हालाबाद पक्का सीडफार्म अबोहर के रूप में हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ नगर थाना अबोहर में मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया था।

More Stories
बाँदा 19अप्रैल26*कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सूचना के 06 घण्टे के भीतर मकान में चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
बांदा19अप्रैल26*अवैध पिस्टल के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार मद ।*
बांदा19अप्रैल26*में सामाजिक कार्यकर्ता ज्ञानेश्वर प्रसाद प्रभारी का निधन, समाज में शोक की लहर*