भागलपुर20अप्रैल*तिलकामांझी के सच्चिदानंद कॉलोनी में अगलगी पीड़ित परिवार से मिले भाजपा जिला अध्यक्ष।
आज शाम क़ो तिलकामांझी के सच्चिदानंद कॉलोनी के पीछे भीषण आगजनी की खबर सुनते ही घटनास्थल पर पहुँचकर पीड़ित परिवारों को मिलकर सांत्वना दिया तथा घटना का सम्पूर्ण जानकारी लिया तथा सरकारी प्रावधान के अनुसार हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि घटना दर्दनाक और हृदय को झकझोर देने वाली है और मैं हर पीड़ित के परिवार के साथ खड़ा हूं और भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता दु:ख की इस घड़ी में पीड़ितों के दु:ख का भागीदार है.
उन्होंने तुरंत जगदीशपुर सीओ से फोन पर बात करके पीड़ित परिवार को राहत मुहैया कराने का आग्रह किया।
भाजपा नेता बंटी यादव घटनास्थल पर जाकर स्थिति का जायजा भी लिया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात भी की।
इसकी जानकारी जिला मिडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी ने दी।

More Stories
कानपुर नगर31जुलाई26*जब रक्षक ही सुरक्षित नहीं, तो विकास के दावे किस काम के,जिम्मेदारों की खामोशी कहीं कल किसी बड़े हादसे का पैगाम न बन जाए।*
भागलपुर31जुलाई26*महादेवपुर घाट पर पानी में बहते मिले अधेड़ व्यक्ति को डायल-112 टीम ने तत्परता से अस्पताल पहुँचाया
पूर्णिया बिहार 31 जुलाई 26 *SSP की जनसुनवाई में 40 फरियादियों को मिला न्याय,