मथुरा18अप्रैल*थाना हाईवे पुलिस द्वारा अवैध असलाह व कारतूस के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।*
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद मथुरा द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर मथुरा व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक अपराध मथुरा के निर्देशन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना हाईवे के कुशल नेत्रत्व में उ0नि0 अमित आनन्द चौकी प्रभारी बालाजीपुरम थाना हाईवे मथुरा द्वारा आज दिनांक 18/4/2023 को मय पुलिस बल के चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर अमेबेडकर पार्क के पास से समय करीब समय 7.30 बजे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 01 तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ जिसके सम्बन्ध में थाना हाईवे पर मु0अ0सं0 412/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेजा गया
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
विष्णु पुत्र बाबूलाल नि0 शेही थाना शेरगढ जनपद मथुरा ।
*आपराधिक इतिहास:-*
मु0अ0सं0 412/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना हाईवे मथुरा
*बरामदगी का विवरण:-*
01 तमंचा .315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर ।
*गिरफ्तार करने वाली टीम:-*
1-प्रभारी निरीक्षक श्री उमेशचन्द्र त्रिपाठी थाना हाईवे मथुरा ।
2-उ0नि0 अमित आनन्द चौकी प्रभारी बालाजीपुरम थाना हाईवे मथुरा ।
3-है0का0 696 नरेन्द्र सिंह थाना हाईवे मथुरा ।
4-है0का0 1024 विनीत कुमार थाना हाईवे मथुरा ।
[18/04, 7:04 pm] Dr Ajay Verma: मथुरा से क्राइम रिपोर्टर डॉक्टर अजय वर्मा न्यूज़ यूपी आज तक

More Stories
वाराणसी10मई26*”काशी विश्वनाथ धाम में हुआ मातृ शक्तियों का सम्मान “*
कौशाम्बी10मई26*सावित्री बाई फुले के नाम पर बने विद्यालय का नाम बदलने पर विरोध
लखनऊ10मई26*उत्तर प्रदेश राजभवन में 8 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी !!