October 20, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार20अक्टूबर26* पूर्णिया में दुर्गा पूजा पर बिजली व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त, सभी ग्रिड और शक्ति उपकेंद्रों से निर्बाध आपूर्ति जारी*

पूर्णिया बिहार20अक्टूबर26* पूर्णिया में दुर्गा पूजा पर बिजली व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त, सभी ग्रिड और शक्ति उपकेंद्रों से निर्बाध आपूर्ति जारी*

पूर्णिया बिहार20अक्टूबर26* पूर्णिया में दुर्गा पूजा पर बिजली व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त, सभी ग्रिड और शक्ति उपकेंद्रों से निर्बाध आपूर्ति जारी*

मोहम्मद इरफान कामिल, ब्यूरो चीफ, यूपी आजतक न्यूज़ चैनल, पूर्णिया डिविजन, बिहार

पूर्णिया बिहार / दुर्गा पूजा के पावन पर्व के अवसर पर पूर्णिया जिले के नागरिकों और श्रद्धालुओं को निर्बाध एवं सुचारू विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने हेतु जिला प्रशासन एवं विद्युत आपूर्ति विभाग पूरी तरह सजग और तत्पर है।
कार्यपालक अभियंता विद्युत पूर्णिया श्री बालवीर प्रसाद बाग्शि ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में त्योहार के दौरान विद्युत व्यवस्था पूरी तरह सामान्य एवं नियंत्रित है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर की गई पूर्व तैयारियों के कारण जिले के सभी क्षेत्रों में विद्युत लाइनें बिना किसी बाधा के संचालित हो रही हैं।

*प्रमुख बिंदु एवं अद्यतन स्थिति*

132/33 केवी ग्रिड उपकेंद्र – जिले के अंतर्गत आने वाले सभी चारों प्रमुख 132/33 केवी ग्रिड उपकेंद्रों पूर्णिया, बनमनखी, धमदाहा (चिकनी डुमरिया) एवं बायसी से जुड़ने वाली सभी 33 केवी विद्युत लाइनें पूर्णतः सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं।
33/11 केवी शक्ति उपकेंद्र – जिले के सभी 35 अदद 33/11 केवी शक्ति उपकेंद्रों से निकलने वाली 11 केवी की सभी विद्युत लाइनें सुचारू और निर्बाध रूप से चालू हैं।
24×7 निगरानी – पूजा पंडालों, सार्वजनिक स्थलों और रिहायशी इलाकों में निरंतर बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए तकनीकी टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
कार्यपालक अभियंता ने आम जनता से अपील की है कि वे दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान विद्युत सुरक्षा मानकों का पालन करें।
किसी भी प्रकार की स्थानीय तकनीकी समस्या या आपातकालीन स्थिति में तुरंत निकटतम विद्युत कार्यालय अथवा कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9264456425 / 9264456431 / 9031633835 पर संपर्क करें।

Taza Khabar