कौशांबी 15 अप्रैल*चायल चौकी पुलिस ने पकड़ी 10 लीटर कच्ची शराब , 4 कुंटल लहन को किया नष्ट*_
_*चायल ।* पिपरी कोतवाली पुलिस टीम ने निकाय चुनाव के दृष्टिगत शनिवार की शाम को अवैध रूप से कच्ची शराब बनाते हुए एक आरोपी को चलौली गांव से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 10 लीटर कच्ची शराब व 4 कुंटल लहन बरामद किए पिपरी इंस्पेक्टर श्रवण कुमार सिंह के निर्देश पर चायल चौकी इंचार्ज मनोज तोमर ने पुलिस फ़ोर्स के साथ चलौली गांव में छापेमारी कर कच्ची शराब की भट्टी संचालित करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किए। चायल चौकी इंचार्ज मनोज तोमर को कच्ची शराब बनाने की सूचना मिली, कि चलौली गांव के एक घर मे आग जलती हुई दिखाई दी तो पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कच्ची शराब बनाते हुए मौके से 10 लीटर कच्ची शराब और 4 कुंटल लहन बरामद किए। मौके पर पुलिस ने लहन को नष्ट कर दिया। पुलिस ने आरोपी राम मनोहर पुत्र कालेश्वर निवासी चलौली के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

More Stories
लखनऊ19जून26*“जो कांग्रेस भगवान राम का मंदिर न बनने पाए उसके लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था”
बुलंदशहर19जून26*औरंगाबाद क्षेत्र के गांव पाली बेगपुर मोड़ पर स्थित खान प्रॉपर्टी डीलर की दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग
लखनऊ १९ जून २०२६ * पूर्वांचल में उष्ण लहर (लू) का दौर जारी : बांदा रहा देश में सबसे गर्म