April 17, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर नगर 15 अप्रैल*मण्डलायुक्त, कानपुर डा0 राज शेखर की अध्यक्षता मंे कानपुर सिटी ट्रान्सपोर्ट के कार्यकलापों की समीक्षा की गयी

कानपुर नगर 15 अप्रैल*मण्डलायुक्त, कानपुर डा0 राज शेखर की अध्यक्षता मंे कानपुर सिटी ट्रान्सपोर्ट के कार्यकलापों की समीक्षा की गयी

कानपुर नगर 15 अप्रैल*मण्डलायुक्त, कानपुर डा0 राज शेखर की अध्यक्षता मंे कानपुर सिटी ट्रान्सपोर्ट के कार्यकलापों की समीक्षा की गयी

आज दिनांक 15.04.2023 को मण्डलायुक्त, कानपुर डा0 राज शेखर की अध्यक्षता मंे कानपुर सिटी ट्रान्सपोर्ट के कार्यकलापों की समीक्षा की गयी। बैठक में श्री लवकुश, प्रबन्ध निदेशक, के0सी0टी0एस0एल0 एवं श्री डी0वी0 सिंह, मुख्य संचालन प्रबन्धक, के0सी0टी0एस0एल0, कानपुर एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

बैठक में आयुक्त/अध्यक्ष, के0सी0टी0एस0एल0 द्वारा दिये गये निर्देश इस प्रकार हैः-

1. सीएनजी बस डिपो एवं इलेक्ट्रिक बस डिपो की कुल आय में 27 प्रतिशत की वृद्वि गत् वर्ष के सापेक्ष पायी गयी तथा सी.एन.जी के गैस औसत में वृद्वि गत् वर्ष के सापेक्ष पायी गयी। इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आयुक्त ने नवीन लक्ष्य निर्धारित कर वृद्वि के निर्देश दिए गए।

2. प्रबन्ध निदेशक को निर्देशित किया गया कि यात्रा के दौरान यात्री से धनराशि प्राप्त कर टिकट न देने वाले प्रकरणों में परिचालक के विरूद्व सरकारी धन हड़पने की एफ.आइ.आर करायी जाए तथा इसी प्रकार यदि यात्री एवं परिचालक आपस में साठगांठ कर कम किराया देकर बिना टिकट यात्रा करते है तो परिचालक के साथ-साथ यात्री के विरूद्व भी एफ.आइ.आर. करायी जाए।

3. बैठक के दौरान के.सी.टी.एस.एल के उपाधिकारियों एवं कर्मियों के कार्याें की समीक्षा करते हुए र्निदेशित किया गया कि गत् तीन माहों में मानक से कम गुणवत्ता के कार्य करने वाले उपाधिकारियों एवं कार्मिकों के विरूद्व दण्डात्मक कारवाई की जाए।

4. इसी प्रकार यात्रियों की सुविधा में वृद्वि करने के साथ-साथ मार्ग में आधुनिक प्रकार के साइनेज लगाने एवं स्मार्ट शेल्टर्स में भी सूचनाएँ प्रदर्शित करने हेतु प्रबन्ध निदेशक को निर्देश दिये गये।

5. बैठक में के.सी.टी.एस.एल के ‘लोगो’ को विकसित करने हेतु जनसहभागिता के लिए विज्ञापन देने एवं चयनित लोगो के सहभागी को पुरस्कार देने हेतु निर्णय लिया गया।

6. उपरोक्त के अतिरिक्त मण्डलायुक्त द्वारा ई-बस एप के क्रियाशील होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक नागरिकों तक उसे पहुंचाने हेतु प्रचार-प्रसार के लिए कहा गया। साथ ही संचालन के दौरान यात्रियों को आ रही कठिनाइयों को दूर करने एवं अधिकतम् बसों को संचालित करने तथा सेवाओं को लोकप्रिय बनाने हेतु मार्गदर्शन दिया गया।
*………………………*

Taza Khabar