February 28, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा11अप्रैल*वृन्दावन पुलिस द्वारा तीन अलग अलग चोरी की घटनाओं का किया गया सफल अनावरण।

मथुरा11अप्रैल*वृन्दावन पुलिस द्वारा तीन अलग अलग चोरी की घटनाओं का किया गया सफल अनावरण।

मथुरा11अप्रैल*वृन्दावन पुलिस द्वारा तीन अलग अलग चोरी की घटनाओं का किया गया सफल अनावरण।

*वृन्दावन पुलिस द्वारा तीन अलग अलग चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण कर चोरी के 1,12,500/- रु व चोरी के विभिन्न आभूषण व अन्य सामान सहित 01 चोर किया गया गिरफ्तार*

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं सफल अनावरण हेतु निर्देशित किया गया, जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर मथुरा के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी सदर महोदय व प्रभारी निरीक्षक वृन्दावन के निकट पर्यवेक्षण में थाना वृन्दावन टीम द्वारा दिनांक 11.04.2023 को मु0अ0सं0 139/23 धारा 380 भादवि0 व मु0अ0सं0 82/23 धारा 380 भादवि0 व मु0अ0सं0 158/23 धारा 380 भादवि0 थाना वृन्दावन जनपद मथुरा का सफल अनावरण कर अभियुक्त हिमांशू गुप्ता पुत्र श्री रमन गुप्ता उम्र करीब 21 वर्ष निवासी म0नं0 02 इन्द्रा कालौनी बुढानपुर थाना सिटी कोतवाली जनपद बुढानपुर म0प्र0 को मय चोरी हुए 112500 रु व चोरी के विभिन्न आभूषण व अन्य सामान सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

*उल्लेखनीय है किः*-थाना वृन्दावन पर भिन्न भिन्न दिनांक में अलग अलग स्थान पर घरों के अन्दर से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लेने के सम्बन्ध में क्रमशः मु0अ0सं0 139/23 धारा 380 भादवि0 व मु0अ0सं0 82/23 धारा 380 भादवि0 व मु0अ0सं0 158/23 धारा 380 भादवि0 थाना वृन्दावन जनपद मथुरा पर पंजीकृत कराए गए । जिस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक वृन्दावन द्वारा टीम गठित कर अनावरण हेतु निर्देशित किया गया।

*नोटः-*पूछताछ पर अभियुक्त ने बताया कि साहब मैं अपने परीचित के माध्यम से दीपक के मकान में रहता हूँ । तथा मैं जिनके यहां रहता हूँ उनकी चाबियों की डुप्लीकेट चाबी बनाकर चोरी करता हूँ। तथा आस पास के खाली बन्द मकान देखकर अपने चाबी के गुच्छे से ताले खोलकर मौका देखकर चोरी करता हूँ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-*
हिमांशू गुप्ता पुत्र श्री रमन गुप्ता उम्र करीब 21 वर्ष निवासी म0नं0 02 इन्द्रा कालौनी बुढानपुर थाना सिटी कोतवाली जनपद बुढानपुर म0प्र0

*गिरफ्तारी का स्थानः*- रेलवे लाईन के किनारे
*गिरफ्तारी का दिनांक व समयः*- दिनांक 11.04.2023 समय 11.00 बजे

*बरामदगी विवरण –*
1.Dell Laptop मॉडल नं0 – Vostro 15 व हार्ड डिस्क
2.एक अदद मोबाइल आईफोन रंग गोल्डन IMEI No- 352036065796813
3. एक लाख बारह हजार पांच सौ रुपये (1,12,500 रूपये) नगद
4. एक पीली धातु के छोटे कृष्ण भगवान पैन्डल
5. एक डिब्बा चाकलेटी कलर जिसके अन्दर पीली धातु की एक चैन
6. एक छोटी ज्वैलरी की डिब्बी रंग लाल जिसमें कानों के टाप्स दो पीली धातु के
7. पीली धातु के कानो के एक जोडी छोटे कुन्डल
8. 04 लोंग नाक की पीली धातु की
9. एक नाक की नथ पीली धातु नगदार
10. दो कडें टूटे हुये पीली धातु के ।
11.तीन लड की सफेदी सच्चे मोतियों की माला
12.सफेद व काले धातु की तुलसी चांदी की माला,
13.एक सफेद धातु की चैन मय पैन्डल,
14.दो सिक्के सफेद धातु,
15. सफेद धातु की एक छोटी डिब्बी ,
16. 04 सफेद धातु की छोटी बांसुरी ,
17. एक छोटा लोटा सफेद धातु,
18. एक छोटी कटोरी सफेद धातु ,
19. एक छोटी प्लेट सफेद धातु,
20. एक छोटी सफेद धातु आरती चिराग
21. चार जोड़ी पायल सफेद धातु
21. एक पीली रंग के लिफाफे में 07 सीडी कैसिट
22. एक काले रंग की पैनड्राइव
23. दो गुच्छे चाबी के कुल चाबियों की संख्या 11,

*आपराधिक इतिहास अभियुक्त* –
1.मु0अ0सं0 139/23 धारा 380/411 भादवि0 थाना वृन्दावन मथुरा
2. मु0अ0सं0 82/23 धारा 380/411 भादवि0 थाना वृन्दावन मथुरा
3.मु0अ0सं0 158/23 धारा 380/411 भादवि0 थाना वृन्दावन मथुरा

*गिरफ्तार करने वाली टीमः*-
1. श्री विजय कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना वृन्दावन मथुरा
2. उ0नि0 श्री राजकुमार चौकी प्रभारी बिहारी जी थाना वृन्दावन मथुरा
3. उ0नि0 श्री प्रबल प्रताप सिंह सोलंकी थाना वृन्दावन मथुरा
4. हे0का0 498 राजेश बाबू व हे0का0 915 सुखवीर सिंह व हे0का0 1183 योगेन्द्र सिंह थाना वृन्दावन