चित्रकूट02अप्रैल*सेवा ही उत्थान के मूल मंत्र है. डा मोहन भागवत*
*चित्रकूट में एक निजी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए सरसंघचालक ने दिया सेवा कार्य पर उद्बोधन*
संजय मिश्रा यूपी आज तक वेबसाइट चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट
चित्रकूट, संघ प्रमुख डा मोहन भागवत अपने दो दिवसीय चित्रकूट प्रवास के दौरान जानकीकुंड में स्थापित श्री सदगुरू सेवा संघ ट्रस्ट के एक निजी कार्यक्रम में उपस्थित रहे एवं रविवार को ट्रस्ट का भ्रमण कर ट्रस्ट द्वारा संचालित प्रकल्पों का अवलोकन किया। रघुवीर मंदिर युगल सरकार के दर्शन किया एवम गौ शाला गौ पूजन कर चिकित्सालय का भ्रमण किया।
ट्रस्ट अध्यक्ष विशद भाई मफतलाल एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रूपल मफतलाल तथा उनके परिवारजनों ने उन्हें शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर उनका सदगुरु परिवार की ओर से स्वागत किया ।
तत्पश्चात सरसंघचालक डा मोहन भागवत ने अपने उद्बोधन में के माध्यम से ट्रस्ट में पूज्य गुरुदेव को प्रेरणा से चल रहे मानव सेवा,गौ सेवा एवं साधु सेवा के कार्य को देखकर प्रसन्नता प्रकट की और चित्रकूट जैसे ग्रामीण अंचल में इतने बड़े पैमाने पर हो रही इन सेवाओं की सराहना की।उन्होंने कहा कि सेवा का सुअवसर मनुष्य को सौभाग्य से मिलता है, मानव जीवन में उत्थान के यही मूलमंत्र है कि, पूरी क्षमता से स्वयं को सेवाकार्यों में संलग्न रखें। उन्होंने सेवाकार्य में जुड़े सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं प्रदान की।
चित्रकूट प्रवास के बाद प्रयागराज के कार्यक्रम के लिए रवाना हुए।

More Stories
कानपुर देहात11जून26*रनिया थाना में हनुमान जी का भव्य अखंड पूजन 🔥 छठे मंगल पर उमड़ा जनसैलाब
मथुरा 10 जून 26* 03 गौ तस्करो को 06 गौवंश ,तस्करी में प्रयुक्त वाहन पिकअप RJ14GT3425 के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
हरदोई10जून26*सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, वैगनआर की टक्कर से गई जान