अबोहर 31 मार्च* ससुराल पक्ष द्वारा बहु से मारपीट
पति, सास-ससुर व ननद के खिलाफ मामला दर्ज।
संवाददाता – सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट न्यूज़ यूपी आज़तक
अबोहर 31 मार्च* ससुराल पक्ष द्वारा बहु से मारपीट
पति, सास-ससुर व ननद के खिलाफ मामला दर्ज
अबोहर, 31 मार्च (शर्मा/सोनू): अबोहर रिद्धी सिद्धी निवासी प्रियंका पुत्री ुसुभाष के बयानों के आधार पर नगर थाना 2 की पुलिस ने उसके साथ मारपीट करने वाले ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी अनुसार प्रियंका की शादी जलालाबाद निवासी दीपक कुमार पुत्र पवन कुमार कुक्कड़ के साथ 4 वर्ष पहले हुई थी। शादी के बाद कुछ बातों को लेकर अक्सर प्रियंका के साथ मारपीट की जाती थी। कुछ रोज पहले प्रियंका को मारपीट कर जलालाबाद घर से निकाल दिया गया। जब प्रियंका अपने मायके रिद्धी सिद्धी अबोहर पहुंची तो उसके पति दीपक कुमार, ससुर पवन कुमार, सास इंदूबाला, ननद नेहा पत्नी साजन खुराना वासी जलालाबाद व दो अन्य लोगों ने मारपीट की। प्रियंका ने नगर थाना 2 में ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्यवाई की मांग की। नगर थाना 2 की पुलिस ने मुकदमा नं. 34, 30.03.2023 भांदस की धारा 325, 323, 148, 149 के तहत पति दीपक कुमार, ससुर पवन कुमार, सास इंदूबाला वासी मकान नं. 944 अग्रवाल वाली गली नजदीक बानिया मंदिर जलालाबाद व ननद नेहा पत्नी साजन खुराना वासी जलालाबाद के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

More Stories
लखनऊ11जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
गोरखपुर11 जून26*जीडीए कर्मचारी बनकर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, आवास दिलाने के नाम पर ऐंठे थे पैसे
कानपुर नगर 11/06/2026*बखरिया में दलित बस्ती राख, अनाज तक जला, पर रोड न होने से फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची – रचना सिंह गौतम