भागलपुर बिहार30 मार्च 2023*भगवान श्री राम की शोभायात्रा का प्रसाद, वैरायटी चौक पर स्वागत कर वितरण किया गया।
भगवान श्री राम की शोभायात्रा के शुभ अवसर पर #आदर्श जलपान के सौजन्य द्वारा निर्मित 5 हजार पीस शुद्ध देसी घी के मिठाई के प्रसाद का वैरायटी चौक पर स्वागत कर वितरण किया गया।
साथ ही भगवान श्री राम को भोग और महाआरती की गई।
जिसमें कृष्णा झुनझुनवाला बलराम झुनझुनवाला जोनी संथालिया, मनीष अग्रवाल, सूरज सिंघानिया, मनीष बड़बड़िया, गौतम टीबरेवाल, अश्वनी जोशी और युवा साथियों के नेतृत्व में वितरण एवं आतिशबाजी की गयी।
इस स्वर्णिम एतिहासिक दिन को आदर्श परिवार ने खूब धूम धाम से मनाया।
आदर्श परिवार सभी मित्र, मीडिया बंधुओ, पत्रकार भाईयो और समस्त युवा साथियों को तहे दिल से धन्यवाद देता है, जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में सम्पूर्ण योगदान दिया।
यह जानकारी प्रवक्ता चाँद झुनझुनवाला ने दी है।

More Stories
अनूपपुर3मई26*30 दिन से एक ,127 दिन से तीन एवं 13 दिन से एक कुल पांच हाथी जिले में मचा रहे तांडव
रोहतास3मई26*पटना-गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस का मार्ग अस्थायी रूप से परिवर्तित*
कौशाम्बी3मई26*पूरे प्रदेश की विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी