भदोही30मार्च*नवरात्रि, रामनवमी और रमजान माह पर्व पर जनपदवासियों को भदोही पुलिस की तरफ से बड़ा तोहफा।
विभिन्न स्थानों से कुल-65 अदद गिरे/खोये मल्टीमीडिया मोबाइल सेट बरामद।
बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख 50 हजार रूपये।
क्राइम ब्रांच, साइबर सेल व सर्विलांस की संयुक्त टीम को मिली बड़ी कामयाबी।
पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा पुलिस कार्यालय में बरामद मोबाइलों को उनके स्वामियों को किया गया वितरित।
अपना खोया हुआ मोबाइल पाकर लोगों के खिल उठे चेहरे।
भदोही पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए किया हृदय से धन्यवाद।
पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को किया गया पुरस्कृत।
*भदोही* पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 65 अदद गिरे/खोये मोबाइल बरामद, बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख, 50 हजार रूपये ।
डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त खोये/गिरे मोबाइलों से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लेते हुए क्राइम ब्रांच के विभिन्न शाखा क्रमशः सर्विलांस सेल /स्वाट /साइबर की टीम को गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया । उक्त आदेश के अनुपालन में गठित टीम के अथक प्रयास से विभिन्न कम्पनियों के *कुल 65 अदद मल्टीमीडिया मोबाइल सेट कीमती लगभग 10 लाख, 50 हजार रूपये* बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है।
रामनवमी के शुभ अवसर पर आज दिनांक 30.03.2023 को डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा पुलिस कार्यालय में बरामदशुदा मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया।
यूपी आजतक से योगेश त्रिपाठी ब्यूरो चीफ भदोही

More Stories
लखनऊ2अगस्त26*बिजली समाधान योजना अंतर्गत 1 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक प्रदेशभर में विशेष समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं।
नई दिल्ली*रविवार, 02 अगस्त 2026 पर यूपीआजतक न्यूज चैनल के मुख्य समाचार*
उत्तर प्रदेश2अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*