नई दिल्ली 23 नवम्बर 26*पीएम मोदी ने नेपाल के पीएम बालेन शाह को दिया त्रिवेणी का गंगाजल, बदले में मिला पशुपतिनाथ का रुद्राक्ष-चंदन*
*नई दिल्ली:* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह को त्रिवेणी का गंगाजल दिया है। वहीं बालेन शाह भी नेपाल से पीएम मोदी के लिए खास तोहफा लाए। दोनों नेताओं के बीच तोहफों का यह आदान-प्रदान भारत-नेपाल के सदियों पुराने आध्यात्मिक रिश्ते को दर्शाता है।
नेपाल के पीएम बालेन शाह की पहली भारत यात्रा पर सोमवार को हैदराबाद हाउस में दोनों नेताओं की द्विपक्षीय बैठक हुई। इसी दौरान दोनों ने एक-दूसरे को धार्मिक तोहफे दिए।
पीएम मोदी ने नेपाल के पीएम बालेन शाह को त्रिवेणी संगम के गंगाजल से भरा कलश भेंट किया। गंगाजल को हिंदू धर्म में पवित्रता और आस्था का प्रतीक माना जाता है।
वहीं, बालेन शाह ने पीएम मोदी को नेपाल के प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर का रुद्राक्ष और चंदन भेंट किया। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें शालिग्राम भी शामिल था, जिसे भगवान विष्णु का स्वरूप माना जाता है। रुद्राक्ष को भगवान शिव का प्रतीक माना जाता है।
बालेन शाह ने पीएम मोदी को रातो मच्छिन्द्रनाथ की मूर्ति भी भेंट करने की खबर है, जो दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों को दर्शाती है।
– भारत ने नेपाल के लिए 24,000 करोड़ नेपाली रुपये (करीब 15,000 करोड़ भारतीय रुपये) के विकास पैकेज की घोषणा की
– अयोध्या से जनकपुर धाम के बीच सरयू-कमला एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई
– 8 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए
– पीएम मोदी ने कहा – “नेपाल के बिना हमारी रामयात्रा अधूरी है”
इससे पहले राष्ट्रपति भवन में बालेन शाह का भव्य स्वागत हुआ और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी दी।

More Stories
జార్జి రెడ్డి స్ఫూర్తితో విద్యారంగ సమస్యలపై పోరాటాలకు సిద్ధం కండి
नई दिल्ली 23 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
कौशाम्बी 23 नवम्बर 26*8 विश्वा जमीन की लालच मे भाई भाभी ने किया किशोर की गला घोंटकर हत्या*