अबोहर 27 मार्च*पुराने राजिन्द्र सिनेमा रोड पर बने खड्डे से लोग परेशान।
रिपोर्ट – सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट न्यूज़ यूपी आज़तक
अबोहर, 27 मार्च* पुराने राजिंद्रा सिनेमा रोड पर बने खड्डे के कारण राहगीरों व दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस खड्डे के कारण कई बार वाहन चालक गिरकर घायल हो चुके हैं। लोगों का कहना है कि सीवरेज बोर्ड द्वारा सीवरेज का कनैक्शन करने के बाद इस जगह पर बने खड्डे को ठीक नहीं किया गया जिस कारण बारिश के समय यहां पानी भर गया था। इस खड्डे के कारण लोगों को वाहन निकालने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि इस खड्डे को जल्द से जल्द ठीक करवाया जाये ताकि लोगों को राहत मिल सके।

More Stories
अयोध्या 6मई26*सत्तीचौरा चौकी के महमदपुर गांव से एक गंभीर मामला सामने आया है।
अयोध्या6मई26*बड़े मंगलवार पर रघुवंशी अयोध्यावासी सेवा संस्थान का विशाल भंडारा*
कानपुर नगर6मई26*जनता दर्शन में पहुंची ‘गुल्लक लूट’ की फरियाद, बच्ची की कहानी सुन भावुक हुए डीएम*