कौशांबी 24 मार्च*ट्राली में पीछे से बाइक सवार ने मारी टक्कर ट्राली चालक को लगी चोटें*
*कौशांबी।* चरवा थाना क्षेत्र के सिरियावा कला गांव निवासी भैयालाल पुत्र बिंदेश्वरी प्रसाद तीन पहिया ट्राली चलाकर परिवार का जीविकोपार्जन करते हैं 21 मार्च की शाम 7:00 बजे वह ट्राली लेकर भरवारी से वापस अपने घर सिरियावा कला जा रहे थे जैसे जैसे ही तीन पहिया ट्राली चालक भैया लाल सिरियावा कला गांव के पास पहुंचे कि तेज गति से पीछे से आ रहे बाइक सवार ने तीन पहिया ट्राली में जोरदार टक्कर मार दिया है बाइक की टक्कर लगते ही तीन पहिया ट्राली चालक भैयालाल गंभीर रूप से घायल हो गया है उसके शरीर और पैर में काफी चोटें आई हैं घायल अवस्था में भैयालाल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है बताया जाता है कि बाइक चालक पूर्व प्रधान मलाक भारत आजम के यहां रहता है पीड़ित के बेटे महेंद्र कुमार ने चरवा थाना पुलिस को तहरीर देकर बाइक सवार पर कार्यवाही की मांग की है।

More Stories
कौशाम्बी4अगस्त26*कर्मकारों के पंजीयन के लिए प्रत्येक विकास खण्ड में कैम्प का किया जाएगा आयोजन*
असम4जुलाई2026*और बोलो दिन भर अदानी अंबानी करनेवाले गांधी और वाड्रा परिवार ने कितना डोनेशन दिया*
कानपुर देहात, 04 अगस्त 2026*जिलाधिकारी ने की जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक, दिये निर्देश*