कानपुर नगर 24 मार्च*दीक्षांत समारोह में मसवानपुर की खुशबू पाल को मिला कुलाधिपति कांस्य पदक सम्मान*
सी.एस.जे.एम.यू. के दीक्षांत समारोह में जनपद औरैया के जनता कॉलेज बकेवर की मेधावी छात्रा खुशबू पाल को बी.एस.सी. एग्रीकल्चर में 81.94 % अंक पाकर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल महोदया द्वारा उन्हें कुलाधिपति कांस्य पदक, प्रमाण पत्र एवं डिग्री देकर सम्मानित किया गया ।
यू.पी. आज तक की टीम मसवानपुर के शिव नगर निवासी खुशबू पाल के घर पहुंचे । पूरे घर में खुशी का माहौल बना हुआ था। संवाददाता द्वारा बधाई देते हुए पूछने पर पिता विनोद पाल ने बताया कि हमारा मूल पता ग्राम पोस्ट फूलपुर जनपद औरैया है । हमारी तीन बेटियां हैं जिसमें की पूजा सबसे बड़ी बेटी है उसके बाद प्रीति सबसे छोटी बेटी खुशबू है पत्नी रामवती ग्रहणी है और हमारा एक व्यापार है ।यहीं पूरा हमारा कुटुंब है । हमारी बिटिया खुशबू को जो सम्मान मिला है। उससे हमारा पूरा परिवार गौरव महसूस कर रहे हैं। पड़ोस के लोगों के द्वारा व रिश्तेदारों से बधाइयों का तांता लगा हुआ है । हमारी बिटिया खुशबू शुरू से होनहार रही है पढ़ाई पर विशेष ध्यान देती है । कक्षा 12 वीं में उसको 88% अंक मिले थे । खुशबू से बात करने पर बताया सम्मान में चंद्रशेखर आजाद कृषि विद्यालय से एम.एस.सी कर रही हूं । आगे सिविल सर्विसेज (पी.सी.एस.) में कैरियर बनाना चाहती हूं। जिससे जनता एवं सामाजिक अधिकारों का प्रयोग कर योगदान दे सकूंगी ।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
भागलपुर3अगस्त26*अकबरनगर थानान्तर्गत 2.409 कि०ग्रा० गांजा के साथ तीन अपराधकर्मियों को किया गया गिरफ्तार।
लखनऊ3अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
प्रयागराज/लखनऊ3 अगस्त26*बड़ी खबर | NCLT में LDTA विवाद पर सुनवाई जारी, चर्च संपत्तियों और सदस्यता पर उठे सवाल*