कौशांबी 22 मार्च*एनडी जूनियर हाई स्कूल में हुआ भव्य वार्षिकोत्सव…..*
*संस्थान के चेयरमैन पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि संस्थान में पढ़ने वाले सभी छात्र-छात्राओं के अंदर अनेकों तरह की प्रतिभाएं देखने को मिलती है*
*कौशाम्बी।* पुरानी भरवारी स्थित एन डी जूनियर हाई स्कूल में 2023 का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुआ कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्थान के चेयरमैन पूर्व विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना एवं वंदना के साथ शुरू की बहुत ही मनोहर दृश्य इस कार्यक्रम में देखने को मिला हर तरफ उत्साह उमंग देखने को इस कार्यक्रम में मिल रहा था एक तरफ जहां नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साह के साथ हनुमान चालीसा व देश भक्ति पर अद्भुत कार्यक्रम की प्रस्तुति की वहीं उपस्थित लोगों ने खूब तालियां बजाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
संस्थान के चेयरमैन संजय कुमार गुप्ता ने अपने अभिभाषण में कहा कि इस संस्थान में पढ़ने वाले सभी छात्र-छात्राओं के अंदर अनेकों तरह की प्रतिभाएं देखने को मिलती है शिक्षा सदन एक सेतु का कार्य करती है जो समाज में हर वर्ग को जोड़ने का कार्य करती है समाज के प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित ना हो जाए इस पर हमें सार्थक पहल करनी चाहिए इस अवसर पर शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की संस्थान के चेयरमैन ने भूरी भूरी प्रशंसा किया
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह आपकी कड़ी मेहनत बच्चों के भविष्य का निर्माण व सुंदर तरीके से समाज में एक मजबूत स्तंभ बनेंगे। कार्यक्रम के दौरान वाइस चेयरपर्सन श्रीमती सपना गुप्ता रिद्धि सिद्धि ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट डायरेक्टर श्रीमती सीमा पवार डिप्टी डायरेक्टर मयंक मिश्रा एनडी जूनियर हाई स्कूल डायरेक्टर श्रीमती तान्या गुप्ता अभिषेक गुप्ता रामसुख निर्मल चंद पूर्व चेयरमैन गंगा प्रसाद केसरवानी सुभाष गुप्ता शंकर लाल केशरवानी सहित तमाम वरिष्ठ अतिथि गण मौजूद रहे।

More Stories
मुंबई23जून26*अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव : रचनात्मकता, संवेदना और वैश्विक संवाद का संगम
कानपुर नगर23जून26*कार्यकर्ताओं के संघर्ष, परिश्रम एवं समर्पण से भामस देश का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन: श्रीराम
मथुरा 23 जून 26* डकैती की योजना बनाते हुए 05 अभियुक्तगण को अवैध असलाहों/उपकरणों के साथ किया गया गिरफ्तार ।*