कानपुर नगर 21 मार्च*हृदय रोग संस्थान डीएम कार्डियक एनेस्थीसिया की सीटें बढ़ी।
हृदय रोग संस्थान, कानपुर प्रदेष का पहला ऐसा सेन्टर था जहाॅ प्रदेष में पहली बार डीएम (कार्डियक एनेस्थीसिया कोर्स) त्रिवर्षीय सुपर स्पेषियलिटी कोर्स 3 सीटो के साथ वर्ष 2020 में प्रारम्भ हुआ था। अब दिनांक 16.03.2023 को एनएमसी द्वारा संस्थान में रोगियों की बढ़ती हुयी संख्या एवं बृहत स्तर पर चल रहे उपचार कार्य को देखते हुये सीटों की संख्या 3 से बढ़ाकर 6 करने की अनुमति प्रदान कर दी गयी है। यहाॅ यह बताना प्रासंगिक है कि एसजीपीजीआई लखनऊ, केजीएमयू लखनऊ, आरएमएल लखनऊ सहित प्रदेष के किसी भी संस्थान/मेडिकल कालेज में यह कोर्स अभी तक प्रारम्भ नही हुआ है। प्रदेष में नये-नये मेडिकल कालेजों के खुलने के साथ-साथ बड़ी संख्या में आईसीसीयू एवं कैथलैबो की स्थापना हो रही है, इनके संचालन के लिए कार्डियक एनेस्थीसिया की विधा में षिक्षित-प्रषिक्षित एवं पारंगत मानव संसाधन की आवष्यकता बहुत बढ़ी संख्या में शीघ्र ही पड़ने वाली है।
प्रदेष में मानव संसाधन की कमी को पूरा करने के लिए हृदय रोग संस्थान हमेषा अग्रणी रहा है। इस कोर्स को संस्थान में प्रारम्भ कराने एवं सीटो को बढ़ाने मंे विषेष योगदान श्री आलोक कुमार, आईएएस, प्रमुख सचिव चिकित्सा षिक्षा उ0प्र0, श्रीमती श्रुति सिंह, आईएएस, महानिदेषक, चिकित्सा षिक्षा एवं प्रषिक्षण, उ0प्र0 एवं उनकी टीम का रहा है, जिन्होने इसके लिए सभी औपचारिकताएं युद्ध स्तर पर पूर्ण करायी है।
More Stories
कानपुर नगर 13 अक्टूबर 26*KDA में भ्रष्टाचार की भरमार और फर्जी दस्तावेजों से कार्रवाई के विरोध में TUCC नगर अध्यक्ष राकेश रावत की हुंकार
पूर्णिया बिहार 13 अक्टूबर26* पूजा घर के तहखाने में छिपाया था गांजा, 3.580 KG बरामद, एक धराया*
लखनऊ 13 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*